केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहंुचे रूद्रपुर, किया उत्तराखंड निवेश उत्सव का शुभारंभ

0

रुद्रपुर। शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रुद्रपुर पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सीएम धामी ने स्वागत किया। रुद्रपुर में अमित शाह इन्वेस्टर समिट ग्राउंडिंग सेरेमनी का शुभारंभ किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
रुद्रपुर इन्वेस्टर समिट ग्राउंडिंग सेरेमनी में कई योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में टाइप द्वितीय के 42.66 करोड़ की लागत से बनने वाले 108 आवासों का शिलान्यास किया। 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में टाइप द्वितीय 47.79 करोड़ की लागत से बनने आवासों का शिलान्यास किया। पुलिस विभाग के 14.90 करोड़ की लागत से बनने वाले विभिन्न अनावाशिय एवं 35.66 करोड़ की लागत से बनने वाले आवासीय भवनों का शिलान्यास किया। नए कानून के क्रियान्वयन के लिए 18.56 करोड़ की लागत से बनने वाला वीसी कक्षों का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा अगर लोकार्पण की बात करें तो पुलिस विभाग के 26.52 करोड़ से बने अनावासिय एवं 10.85 करोड़ से बने आवासीय भवनों का लोकार्पण किया।
रुद्रपुर में गांधी पार्क के सौंदर्यकरण और विकास कार्य के लिए 5.55 करोड़ का शिलान्यास भी किया गय़ा। आंतरिक मार्ग के लिए 8.13 करोड़ का शिलान्यास किया गया। नैनीताल के मेट्रोपोल होटल परिसर में सर्फेस पार्किंग निर्माण के लिए 42.77 करोड़ शिलान्यास हुआ। चंपावत में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मल्टीलेवल कार पार्किंग एवं कॉम्प्लेक्स के लिए 9.99 करोड़ का शिलान्यास किया गया।
34.49 करोड़ की लागत से बने जिला कारागार पिथौरागढ़ का लोकार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share