*दरगाह परिसर व मार्ग स्थित लावारिस वस्तुओं/वाहनों को उपकरणों की मदद से किया गया चैक*

0

*पिरान कलियर दरगाह व रुड़की बस अड्डे पहुंची बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीमें*

*एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर टीमों की ग्राउंड जीरो पर कसरत*

एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के संबंध में दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस सहित बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीमें भी अलग-अलग भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार चैकिंग अभियान चला रही हैं।

आज बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीमें आज पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र पहुंची जहां उनके द्वारा दरगाह परिसर व आसपास अपने स्वान एवं उपकरणों की मदद से संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहनों को चैक किया गया। स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत टीमें लगातार धरातल पर काम कर रही हैं। इसके बाद टीम रुड़की पहुंची जहां उनके द्वारा बस अड्डे व उसके आसपास संदिग्ध वस्तुओं को चैक किया। हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि आपको भी कोई किसी भी क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है इसकी सूचना पुलिस को आवश्य दे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share