स्वास्थ्य सचिव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को राजकीय चिकित्सालयो में निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु निर्देश

0

देहरादून। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को राजकीय चिकित्सालयो में निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु शासनादेश दिनांक 12 अक्टूबर, 2011 में जारी आदेशों का राज्य के सभी सुगम दुर्गम क्षेत्र के अस्पतालों में कड़ाई से अनुपालन हेतु स्वास्थ्य सचिव राजेश कुमार की ओर से जारी निर्देश।महानिदेशक,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को भेजे गए निर्देशों में स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति, देहरादून के संरक्षक सुशील त्यागी के पत्र दिनांक 07 फरवरी, 2024 का उल्लेख करते हुए, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को राजकीय चिकित्सालयो में निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु, 12 वर्ष पूर्व के शासनादेश दिनांक 12 अक्टूबर 2011 में जारी आदेशों का राज्य के सभी सुगम दुर्गम क्षेत्र के अस्पतालों में कड़ाई से अनुपालन उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए गए हैं। समिति ने अनुरोध किया था की विगत 13 सालों में नए चिकित्सकों तथा स्टाफ की भर्ती हुई है जिनको इन निर्देशों का संज्ञान नहीं है ऐसे में सेनानी परिजनों को समुचित उपचार नहीं मिल पाता है। शासनादेश के जारी होने पर संदीप शास्त्री, मुकेश नारायण शर्मा, कुसुम धस्माना,उपेंद्र विजलवान,शक्ति प्रसाद डिमरी, मुकेश त्यागी,उदित शर्मा,आशु पंत, आशा नौटियाल,शोभा बिष्ट, संदीप नारायण,अनुराग शर्मा, विमला शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share