नौ तपा के बीच झमाझम बारिश से तापमान गिरा, कहीं हिमपात

0

देहरादून। उत्तराखण्ड के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में सोमवार को झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। तो वहीं पर्वतीय जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं। उधर रविवार को हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बाद सोमवार को मौसम साफ होने के साथ ही श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं।
उत्तराखंड में पहाड़ों में बादलों का डेरा है और चोटियों पर वर्षा-बर्फबारी दर्ज की जा रही है। हेमकुंड साहिब समेत आसपास की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ ओर केदारनाथ समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में झमाझम वर्षा के दौर हुए।
मौसम विभाग ने अगले दिन भी पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने कहीं-कहीं तीव्र वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की आशंका जताई गयी है।
रविवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहे। इस बीच दून में अधिकतम तापमान में भी करीब दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किन्तु रविवार रात के बाद से मौसम बदलने के बाद दून के तापमान में काफी गिरावट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share