प्रेस क्लब हरिद्वार की विश्वसनीयता सर्वोपरि है, पत्रकारिता के आदर्शो का बनाए रखते हुए कार्य करें: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

0

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मां मंशा देवी की चुनरी और चित्र भेंटकर भेंट कर किया प्रेस क्लब कार्यकारिणी का स्वागत

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने हरिद्वार प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया। कार्यकारणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को मां मंशा देवी की चुनरी और चित्र भेंटकर आशीवर्चन प्रदान करते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रेस क्लब हरिद्वार पत्रकारों की प्रतिष्ठित संस्था है। हरिद्वार में तमाम पत्रकार संगठन कार्य कर रहे हैं। लेकिन हरिद्वार प्रेस क्लब की विश्वसनीयता सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता आदर्श पेशा है। पत्रकारिता के आदर्शो का बनाए रखते हुए सरकार और समाज के बीच सेतू का कार्य करें। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी एवं महासचिव दीपक मिश्रा के नेतृत्व में प्रेस क्लब नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी व महासचिव दीपक मिश्रा ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी का आभार व्यक्त किया और कहा कि हरिद्वार प्रेस क्लब पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने के लिए हमेशा प्रयत्नशील है। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, महासचिव दीपक मिश्रा, उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष काशीराम सैनी, सचिव डा.हिमांशु द्विवेदी, समारोह सचिव आशु शर्मा, अविक्षित रमन, प्रचार सचिव तनवीर अली, एनयूजेआई के जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष संजय आर्य, वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ला, सुनील पाल, विकास झा, सुनील मिश्रा, संजय चौहान, गुलशन नैय्यर, सुभाष कपिल, राहुल वर्मा, मयूर सैनी, बालकृष्ण शास्त्री, संजय रावल, रामचंद्र कन्नोजिया, ब्रजपाल, अमित गुप्ता, लव शर्मा, पुलकित शुक्ला, सुमित यश कल्याण, वासुदेव राजपूत सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share