पिरान कलियर में शिक्षक सेवानिवृत्ति एवं सम्मान समारोह सम्पन्न, अतिथियों ने शिक्षा सेवा को सराहा
पीरान कलियर
(रूडकी)
राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिरान कलियर-1 में शिक्षक सेवानिवृत्ति एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत पिरान कलियर की अध्यक्षा श्रीमती समीना बेगम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षकों के योगदान को समाज की नींव बताते हुए कहा कि “शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे समाज के चरित्र निर्माण की आधारशिला रखते हैं। सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों की सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी।”
समारोह में संकुल समन्वयक सहित बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से श्रीमती रिहाना प्रवीन (प्राथमिक विद्यालय पिरान कलियर प्रथम), मोहम्मद इस्लाम (सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कलियर द्वितीय), अनुज कुमार जिंदल (प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय धनौरा), श्रीमती सूक्ष्मतावती (प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कमालपुर सैनी बांस), जुल्फिकार अहमद (प्रधानाचार्य, एमजीएफएम इंटर कॉलेज पिरान कलियर) तथा सलीम अहमद (प्रधानाध्यापक, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालियर) शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त संकुल समन्वयक श्रीमती सोनम कनौजिया का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया।कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रधानाध्यापक नूर आलम (राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिरान कलियर प्रथम) एवं प्रधानाध्यापक परवेज आलम (राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिरान कलियर) के नेतृत्व में समस्त स्टाफ द्वारा किया गया।
विद्यालय परिवार से श्रीमती फूल शहजादी, संदीप सैनी, विजेंद्र कुमार, श्रीमती जीना मिर्जा, समरीन, श्रीमती मिथिलेश, श्रीमती शालिनी सिंघल, दिनेश रावत सहित समस्त भोजन माताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस मौके पर नगर पंचायत के सभासद रशीद अली, सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद साजिद अली, राशन विक्रेता इंतजार अली, डॉ. तैयब अली, डॉ. शमशाद अली, मोहम्मद इमरान उर्फ भोला (वेल्डिंग), मास्टर अजीज अहमद, कारी इब्नुल हसन, मास्टर जन आलम, फरमान अली, मास्टर रोहतास सैनी, मास्टर मोहम्मद आरिफ,संजय वत्स,मु.इकरामआदि शामिल रहे।
