*शब्दवीणा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने सुरेश विद्यार्थी*

*-30 मार्च को शब्दवीणा के तीसरे स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का होगा आयोजन*
गया जी। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था शब्दवीणा की औरंगाबाद जिला इकाई के अध्यक्ष, पत्रकार एवं साहित्यसेवी सुरेश विद्यार्थी को शब्दवीणा का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। शब्दवीणा की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रश्मि प्रियदर्शनी ने इस संबंध में शब्दवीणा का मनोनयन पत्र साझा करते हुए बतलाया कि सुरेश विद्यार्थी को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने का निर्णय उनकी शब्दवीणा के उज्ज्वल भविष्य के लिए योजनाबद्ध निष्ठा, नेतृत्व क्षमता, उत्साह, समर्पण भाव, विनम्रता, एवं सक्रियता को देखते हुए लिया गया है। डॉ रश्मि ने बतलाया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में श्री विद्यार्थी का योगदान अब महज शब्दवीणा की औरंगाबाद जिला समिति को ही नहीं, अपितु पूरी संस्था को प्राप्त हो सकेगा। शब्दवीणा की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार में वृद्धि के साथ संगठनात्मक शक्ति भी सुदृढ़ होगी। सुरेश विद्यार्थी को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर साहित्य जगत, विशेष रूप से शब्दवीणा की औरंगाबाद जिला समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में प्रसन्नता की लहर है। वहीं सुरेश विद्यार्थी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता के सम्मानजनक पद पर मनोनीत किए जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित समस्त शब्दवीणा परिवार के प्रति आभार जताया है। उन्होंने बड़े ही हर्ष के साथ कहा कि आगामी 30 मार्च को शब्दवीणा के तीसरे स्थापना दिवस समारोह के तहत शब्दवीणा की औरंगाबाद जिला समिति के संयोजन में औरंगाबाद में “कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह” का आयोजन किया जाएगा।
श्री विद्यार्थी को शब्दवीणा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर राष्ट्रीय सचिव महावीर सिंह वीर, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री डॉ रवि प्रकाश, राष्ट्रीय उप प्रचार मंत्री एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सैनी मुकुंद, बिहार प्रदेश संरक्षक प्रो. सुबोध कुमार झा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ वीरेन्द्र कुमार, पश्चिम बंगाल प्रदेश संरक्षक पुरुषोत्तम तिवारी, प. बंगाल प्रदेश अध्यक्ष राम नाथ बेख़बर, कर्नाटक प्रदेश साहित्य मंत्री निगम राज़, हरियाणा प्रदेश सचिव सरोज कुमार, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय वत्स, गया जिला अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार मालवीय, शब्दवीणा औरंगाबाद जिला समिति के संरक्षक वरिष्ठ कवि डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष कुँवर विजयकृष्ण ब्रजराज, जिला सचिव सतीश कुमार पांडेय, जिला संगठन सचिव सुबोध कुमार पांडेय, जिला संगठन मंत्री अमित मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, जिला साहित्य मंत्री सुबोध कुमार पांडेय, जिला प्रचार मंत्री गायक अमित कुमार सिंह, श्वेता सिंह, नागेन्द्र कुमार सहित समस्त शब्दवीणा परिवार ने बधाइयाँ दी हैं।
