डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में वार्षिक खेलकूद समारोह 2026 का सफल आयोजन

0

सोल ऑफ इंडिया,हरिद्वार

दिल्ली पब्लिक स्कूल, दौलतपुर जूनियर, कनखल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना, टीमवर्क तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय केटलबेल खिलाड़ी एवं स्वर्ण पदक विजेता शालिनी सिंह तथा लवर्ली दिलावरी की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में विकास गोयल, प्रो वाइस चेयरमैन की प्रेरणादायी उपस्थिति ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

समारोह का शुभारम्भ अत्यंत उत्साह के साथ हुआ। विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं के साथ-साथ रंगारंग ड्रिल प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। फुटबॉल, कबड्डी (बालक एवं बालिका) तथा बैडमिंटन (बालिका) प्रतियोगिताओं ने खेल भावना को नई ऊँचाइयाँ दीं। प्री-प्राइमरी के नन्हे विद्यार्थियों का फुटबॉल मैच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

अभिभावकों के उत्साहवर्धन, शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई।

आभार ज्ञापन अमिता ओहरी विद्यालय इंचार्ज द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।

यह आयोजन अनुशासन, फिटनेस और टीमवर्क का प्रेरणादायी उत्सव रहा जिसने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और निष्पक्ष खेल की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share