*शब्दवीणा महाराष्ट्र प्रदेश समिति का हुआ गठन*

0

*-महाराष्ट्र में भी शब्दवीणा द्वारा की जायेगी हिन्दी की सेवा: डॉ. कनक लता तिवारी*

गया। राष्ट्रीय साहित्यिक-सह-सांस्कृतिक संस्था ‘शब्दवीणा’ की महाराष्ट्र प्रदेश समिति का गठन वरिष्ठ साहित्यकार एवं सेवानिवृत्त प्राध्यापिका डॉ. कनक लता तिवारी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। शब्दवीणा की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रश्मि प्रियदर्शनी ने बतलाया कि शब्दवीणा महाराष्ट्र प्रदेश समिति को प्रदेश संरक्षक के रूप में प्रो. डॉ. कनक लता तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ रचनाकार लाल बहादुर यादव ‘कमल’ का नेतृत्व मिलना शब्दवीणा परिवार के लिए अत्यंत गौरवमय उपलब्धि है। शब्दवीणा महाराष्ट्र प्रदेश समिति का प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ‘कमल’ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिंस ग्रोवर को बनाया गया है। समिति को प्रदेश सचिव कवि दयाराम दर्द ‘फिरोज़ाबादी’, प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मी यादव ‘ओजस्विनी’, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. सुजाता उदेशी, प्रदेश साहित्य मंत्री निधि शुक्ला एवं प्रदेश प्रचार मंत्री प्रतिष्ठा श्याम की संयुक्त सहभागिता मिल सकेगी।

वहीं डॉ. कनक लता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि सहित समस्त शब्दवीणा परिवार को दिनानुदिन सुदृढ़ तथा समृद्ध होती सांगठनिक संरचना एवं साहित्यिक क्रियाशीलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए महाराष्ट्र में शब्दवीणा द्वारा नियमित रूप से साहित्यिक आयोजनों के कराये जाने की बात कही। कहा कि शब्दवीणा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री ‘कमल एवं सभी मनोनीत पदाधिकारी सक्रिय, सुशिक्षित, अनुभवी, तथा साहित्य व समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाले रचनाकार हैं। सभी दायित्वबोध से परिपूर्ण तथा संवेदनशील साहित्यकार हैं। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की यह कोशिश रहेगी कि महाराष्ट्र में भी शब्दवीणा द्वारा पूरी निष्ठा के साथ हिन्दी साहित्य की सेवा की जाये। ज्ञातव्य है कि महाराष्ट्र के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, गोवा, हिमाचल प्रदेश एवं झारखंड आदि राज्यों में भी शब्दवीणा की प्रदेश समितियाँ एवं जिला समितियाँ गठित हो चुकी हैं तथा सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share