*शब्दवीणा फरीदाबाद जिला कोषाध्यक्ष विकास शुक्ला को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि*

0

*ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड्स 2025 से भी अलंकृत हुए कवि डॉ शुक्ला*

गया जी। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था “शब्दवीणा’ की हरियाणा प्रदेश समिति की अंगीभूत इकाई शब्दवीणा फरीदाबाद जिला समिति के कवि एवं कोषाध्यक्ष विकास शुक्ला को इंटीग्रेटेड ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा आईटीसी होटल द्वारका में आयोजित भव्य समारोह में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी। शब्दवीणा की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो डॉ रश्मि प्रियदर्शनी, हरियाणा प्रदेश सचिव एवं फरीदाबाद जिला समिति की संरक्षक सरोज कुमार, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार जाखड़, हरियाणा प्रदेश साहित्य मंत्री सोनल शुक्ल, शब्दवीणा फरीदाबाद जिला समिति के अध्यक्ष किशोर कुमार कौशल, उपाध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा राज, सचिव रिया अग्रवाल, संगठन मंत्री सरिता कुमार, साहित्य मंत्री जितेंद्र सिंघल, प्रचार मंत्री मधु वशिष्ठ सहित समस्त शब्दवीणा परिवार ने श्री शुक्ला की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ रश्मि ने बताया कि सम्मान समारोह ग्लोबल चैम्बर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर तथा इंटीग्रेटेड ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देशभर से कला, साहित्य, समाजसेवा, पत्रकारिता, न्यायपालिका, उद्योग एवं शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुल 12 हस्तियों को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गयी। डॉ विकास शुक्ला को कार्यक्रम में ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड्स 2025 से भी अलंकृत किया गया। शब्दवीणा फरीदाबाद जिला समिति के सभी सदस्यों ने डॉ शुक्ला की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए डॉ शुक्ला की इस उपलब्धि को महज व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बताकर, समस्त शब्दवीणा परिवार के लिए गौरव का विषय बतलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share