कैबिनेट मंत्री के सामने नवीन समय सारिणी एवं जनगणना ड्यूटी से संबंधित गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया

0

हरिद्वार.
आज शिक्षक महासंघ, जनपद हरिद्वार के प्रतिनिधिमंडल द्वारा कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी से भेंट कर नवीन समय सारिणी एवं जनगणना ड्यूटी से संबंधित गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
महासंघ ने मंत्री जी को अवगत कराया कि वर्तमान में लागू नई समय सारिणी छोटे-छोटे बच्चों के लिए व्यवहारिक एवं बाल मनोविज्ञान के अनुकूल नहीं है। वहीं दूसरी ओर, जनगणना कार्य में शिक्षकों की अत्यधिक एवं असंतुलित ड्यूटी के कारण विद्यालयों का नियमित संचालन, पठन-पाठन एवं प्रवेश प्रक्रिया गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।
महासंघ द्वारा स्पष्ट मांग रखी गई या तो पूर्ववत समय सारिणी लागू की जाए अथवा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) की सभी अनुशंसाओं के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
जनगणना कार्य में शिक्षकों पर एकतरफा बोझ डालने के स्थान पर अन्य विभागों के कार्मिकों की भी समान सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
मंत्री जी ने विषय की गंभीरता को समझते हुए तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर ही जनपद हरिद्वार के जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि
प्रत्येक विद्यालय से केवल 50 प्रतिशत शिक्षकों की ही जनगणना ड्यूटी लगाई जाए
शेष 50 प्रतिशत शिक्षक विद्यालयों में रहकर शैक्षणिक कार्य को सुचारु रूप से संचालित करें
महासंघ ने इस त्वरित एवं सकारात्मक हस्तक्षेप के लिए मंत्री जी का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि समय सारिणी के विषय में भी छात्रहित एवं शिक्षाहिता में शीघ्र ही न्यायसंगत निर्णय लिया जाएगा।
महासंघ ने स्पष्ट किया कि
शिक्षक वर्ग राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक दायित्व के लिए सदैव तत्पर है, किन्तु शिक्षा व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।मुख्य मांग में यह रखा की विद्यालयों का समय पूर्व की भांति यथावत रखा जाए और नहीं तो राष्ट्रीय शिक्षा नीति ( NEP -2020) पूरी तरीके से लागू की जाए जिसमें दो शनिवार छुट्टी है और दो शनिवार हाफ डे है इसके अलावा जनगणना में लगे हमारे सम्मानित साथियों को पूरी तरह विद्यालय से कार्य मुक्त किया जाए इस संबंध में भी मान्य कैबिनेट मंत्री जी ने ही तत्काल जिलाधिकारी जी को फोन किया और जिलाधिकारी जी ने आश्वासन दिया कि मैं इस संबंध आवश्यक कार्यवाही करूंगा।

शिक्षक महासंघ जनपद हरिद्वार उत्तराखंड के प्रतिनिधि मंडल में सम्मानित लोकेश कुमार जिला अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ सम्मानित पवन सैनी जिला अध्यक्ष राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ सम्मानित राजेश सैनी जिला अध्यक्ष उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ सम्मानित श्री अश्विनी चौहान जिला अध्यक्ष उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ सम्मानित श्री विवेक सैनी जिला मंत्री राजकीय शिक्षक संघ सम्मानित कीरत पाल सिंह जिला मंत्री राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ सम्मानित जितेंद्र सिंह जिला मंत्री उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ सम्मानित हेमेंद्र चौहान जिला महामंत्री उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ अन्य सम्मानित साथियों में श्रीअखिलेश मेठाणी जी श्री कृष्णानंद जोशी श्री गगनवीर सिंह श्री दीपक कुमार श्री जितेंद्र सिंह श्री महेश कुमार श्री प्रदीप सिखोला श्री अनिल चमोली ब्लॉक अध्यक्ष भगवानपुर प्राथमिक शिक्षक संघ भगवानपुर श्री मुकेश चौहान श्री राजेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मनोज जी , कामिनी शर्मा,कंचन, ममता सिंह, डॉक्टर मुक्ता कौशिक, सुशील चौधरी जी ब्लॉक अध्यक्ष लक्सर राजकीय शिक्षक संघ श्री पवन कुमार डॉक्टर एमपी सिंह सुमित कुमार सारस्वत, राजू, पंकज कुमार शर्मा,गगनवीर तोमर,मनोज कुमार, अखिलेश मैठाणी, आदि शिक्षक गण मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share