भीमताल झील में युवती का शव मिलने से सनसनी

0

नैनीताल। जिले के भीमताल में शनिवार सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने भीमताल झील किनारे एक शव को तैरते हुए देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची भीमताल पुलिस ने फायर सर्विस की मदद से शव को झील से बाहर निकलवाया। प्रथम दृष्टया शव एक दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवती की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की जेब से या आसपास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों को सूचना देकर लापता युवतियों की सूची मंगवाई है। भीमताल के सीओ प्रमोद साह ने बताया कि शनिवार की सुबह भीमताल झील में एक युवती का शव मिला। फिलहाल युवती के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रखा है। युवती की पहचान की कोशिश कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल युवती के शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे यह आत्महत्या है या हत्या, इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share