वरिष्ठ कवि दीपक कुमार बने शब्दवीणा जहानाबाद जिला समिति के संरक्षक

गया। वरिष्ठ कवि दीपक कुमार को राष्ट्रीय साहित्यिक-सह-सांस्कृतिक संस्था ‘शब्दवीणा’ की जहानाबाद जिला समिति का संरक्षक बनाया गया है। जहानाबाद के सम्मानित रचनाकारों में से एक श्री दीपक कुमार के इस मनोनयन पर शब्दवीणा के बिहार प्रदेश संरक्षक प्रो. डॉ. सुबोध कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शंकर मिश्र, प्रदेश सचिव अर्जुन प्रभात, प्रदेश संगठन मंत्री प्रो डॉ. दीनानाथ, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश साहित्य मंत्री एवं जहानाबाद जिला अध्यक्ष ललित शंकर, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी, जिला सचिव चितरंजन चैनपुरा, जिला संगठन मंत्री ममता राज प्रिया, जिला कोषाध्यक्ष रूबी कुमारी, जिला साहित्य मंत्री मानसी सिंह, जिला प्रचार मंत्री अंबुज कुमार, बिहार प्रदेश प्रचार मंत्री एवं जहानाबाद जिला अध्यक्ष डॉ गोपाल निर्दोष, गया जिला संरक्षक डॉ. रामसिंहासन सिंह, गया जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार मालवीय, औरंगाबाद जिला अध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी, शब्दवीणा जहानाबाद जिला समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों में डॉ कनक लता तिवारी, निगम राज़, राजमणि मिश्र, प्यारचन्द कुमार मोहन, डॉ. रवि प्रकाश, पंकज मिश्र, मणि लाल बारिक, सरोज कुमार, प्रो सुनील कुमार उपाध्याय, सीमा सिन्हा सहित समस्त शब्दवीणा परिवार ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
शब्दवीणा की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि शब्दवीणा जहानाबाद जिला संरक्षक के रूप में वरिष्ठ कवि दीपक कुमार शब्दवीणा जहानाबाद जिला समिति को सुदृढ़ता, प्रसार, विस्तार एवं सक्रियता हेतु अपना मार्गदर्शन एवं यथासंभव सहयोग देंगे। शब्दवीणा जहानाबाद जिला समिति के लिए यह हर्ष का विषय है कि इसे शब्दवीणा बिहार प्रदेश संरक्षक प्रो. सुबोध कुमार झा के साथ अब जिला संरक्षक के रूप में दीपक कुमार का भी प्रत्यक्ष सानिध्य, सहयोग तथा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शब्दवीणा जहानाबाद जिला अध्यक्ष ललित शंकर ने स्तरीय लेखन में विश्वास रखने वाले श्री दीपक को समिति का जिला संरक्षक बनाये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए इस मनोनयन को अत्यंत गौरवपूर्ण बताया।