शनिवार को उत्तराखण्ड संस्कृत विवि में सेमिनार एवं संस्कृति कवि सम्मेलन होगा आयोजित

0

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विवि, साहित्य अकादमी और गंगा सभा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विकसित भारत के निर्माण में संस्कृत युवा लेखकों का योगदान’ विषय पर सेमिनार तथा अखिल भारतीय संस्कृत कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाकांत पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला मुख्य अतिथी होंगे। शुक्रवार को जानकारी देते हुए संस्कृत विवि के कुलपति प्रो.रमाकांत पांडेय ने बताया कि सेमिनार विश्वविद्यालय के सरस्वती सभागार में सवेरे 10 बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें प्रो.राधावल्लभ त्रिपाठी एवं पद्मश्री प्रो.अभिराज राजेन्द्र मिश्र, प्रो. हरेकृष्ण सतपथी जैसे संस्कृत के दिग्गज विद्वान विशिष्ट अतिथी के रूप में शामिल होंगे। दोपहर 12 से 4 बजे तक आयोजित होने वाले अकादमिक सत्र के विभिन्न सत्रों में डा.उमा महेश्वर एन, डा. सुरचना त्रिवेदी, डा.पंकज कुमार झा, डा.ऋषिराज पाठक और डा.राजकुमार मिश्र सहित देशभर के अनेक विद्वान राष्ट्रीय शिक्षा नीति और आधुनिक भारत में रामायण की उपयोगिता जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। कुलपति प्रो.रमाकांत पांडेय ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सायं 6ः30 बजे से हरकी पैड़ी स्थित मालवीय द्वीप पर अखिल भारतीय संस्कृत कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए 20 प्रख्यात संस्कृत कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम संयोजक प्रो.रामरत्न खंडेलवाल, प्रो.अरविंद्र नारायण मिश्र, डा.उमेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share