प्रेस क्लब हरिद्वार ने हर्षोल्लास से किया पत्रकार दीपावली मिलन समारोह का आयोजन, कविताओं की बही सुमधुर सरिता

0

Soulofindia, Haridwar(Belwal)

आज धनतेरस से एक दिन पूर्व प्रेस क्लब हरिद्वार में महासभा एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उजास पर्व के उक्त भव्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम ने सभी पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार जनों ने सिलसिलेवार अपनी शुभकामनाएं सदन में बैठे पत्रकार बंधुओं की दीं व सभी के लिए धन धान्य की मंगल कामनाएं की। डॉ रजनीकांत शुक्ल ने दीपावली के मनाएं जाने पर उससे जुड़े संस्मरणों पर विस्तार से प्रकाश डाला, डॉ० प्रदीप जोशी ने कविता के रूप में 4 लाइनें पढ़ी और सभी को शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी द्वारा लिखित पुस्तक भी इस अवसर पर लाइब्रेरी को भेंट की गयी। उन्होंने भी अपनी कविता की कुछ लाइनें पोडियम से कहीं।
प्रेस क्लब महामंत्री दीपक मिश्रा एवं युवा पत्रकार मेहताब आलम ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व इस सुअवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ० रजनीकांत शुक्ल, ब्रिजेंद्र हर्ष, संजय आर्य, गुलशन नैय्यर, दीपक नौटियाल, रामचंद्र कन्नौजिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और भारतीय संस्कृति में पर्वो के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारिता के साथ सामाजिक दायित्वों को भी कुशलता के साथ निभा रहा है। और उन्हें साथियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है, यह आयोजन भी इसी की एक बानगी है।

महामंत्री दीपक मिश्रा ने कहा दीपों का पर्व दीपावली अज्ञान रूपी अंधकार का नाश कर ज्ञान का संदेश देता है। उन्होंने अंत में सभी को स्नेह भोज हेतु आमंत्रित किया।

तदोपरांत पत्रकार सदस्यों को उपहार व मिष्ठान, मेवों का वितरण हुआ,
इस सुअवसर पर अति वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखौला,   सहित दीपक नौटियाल, संजय आर्य, सुनील दत्त पांडे , ललितेंद्रनाथ जोशी, संदीप रावत, डा.शिवा अग्रवाल, मनोज रावत,  राहुल वर्मा, अमित शर्मा, काशीराम सैनी, महंत गिरी जी, श्रवण झा, विकास झा, बालकृष्ण शास्त्री, संजय रावल, गुलशन नैय्यर, सुभाष कपिल, सूर्यकांत बेलवाल, कुलभूषण शर्मा, प्रतिभा वर्मा, आफताब खान, श्रवण कुमार अरोरा, चंद्रशेखर जोशी, शिवकुमार शर्मा, राजीव तुम्बड़िया, राव रियासत पुंडीर, अहसान अंसारी, केके पालीवाल, एमएस नवाज, बृजपाल सिंह, परमजीत सिंह, स्वरूप पुरी, महावीर नेगी, लव शर्मा, तनवीर अली, जोगिंदर मावी, महेश पारीख, प्रशात शर्मा, शैलेंद्र ठाकुर, कुमकुम शर्मा, मंजू नेगी, प्रदीप गर्ग, संदीप शर्मा, मनोज सोही, आशीष मिश्रा, मनोज खन्ना, सुनील पाल, विक्रम छाछर, रोहित सिखोला, मुदित अग्रवाल, विकास चौहान, पुरूषोतम शर्मा सहित प्रेस क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share