* कवियों का है संग यहाँ पर, शब्दों का रंग है यहाँ पर , ये है शब्दवीणा की टोली, आओ खेलें होली*

0

*’हो, हो, हो, हो, होरी है। होरी है, बरजोरी है*

*-खुशियों के तुम रंग बिखेरो, मिलेंगी खुशियाँ तुमको ढेरों।”*

*रंग-बिरंगी खुशियाँ लेकर, आयी होली, आयी रे।*

गया। राष्ट्रीय साहित्यिक-सह-सांस्कृतिक संस्था शब्दवीणा की हरियाणा प्रदेश समिति की फरीदाबाद जिला इकाई द्वारा रंगोत्सव होली के सुअवसर पर काव्य अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ शब्दवीणा की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी द्वारा प्रस्तुत ओजमय शब्दवीणा गीत से हुआ। सरस्वती वंदना कवयित्री कीर्ति यादव ने प्रस्तुत की। काव्य अनुष्ठान की अध्यक्षता शब्दवीणा के राष्ट्रीय उपसचिव एवं पटना जिला समिति के संरक्षक राजमणि मिश्र ने की। कार्यक्रम का संयोजन शब्दवीणा हरियाणा प्रदेश सचिव एवं फरीदाबाद जिला संरक्षक सरोज कुमार, जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ कवि महेश चंद्र शर्मा राज सहित शब्दवीणा फरीदाबाद जिला समिति ने किया। संचालन फरीदाबाद जिला सचिव रिया अग्रवाल ने किया। काव्य अनुष्ठान के प्रथम सत्र में रचनाकारों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को समर्पित रचनाएँ पढ़ीं तथा दूसरे सत्र में काव्य रंगों की बौछार से शब्दवीणा का मंच रंगीन हो उठा।

शब्दवीणा रंगोत्सव काव्य अनुष्ठान में
जहाँ डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने “रंग-बिरंगी खुशियाँ लेकर, आयी होली, आयी रे। सबके मन, आनन पर बन मुस्कान मधुर, लहरायी रे’ स्वरचित होली गीत सुमधुर स्वर में गाया, वहीं शब्दवीणा फरीदाबाद जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा राज ने ‘हो, हो, हो, हो, हो होरी है। होरी है, बरजोरी है’ होली गीत गाकर खूब वाहवाहियाँ पायीं। वहीं गया जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार मालवीय ने “सांस्कृतिक सद्भाव प्रेम का पावन पर्व यह होली है” रचना पढ़ी। कवयित्री कविता वशिष्ठ की रचना “कवियों का है संग यहाँ पर, शब्दवीणा की टोली, आओ खेलें होली” को खूब सराहना मिली। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ कवयित्री प्रतिभा प्रसाद ने “मन के अंदर छंद बने हैं, रंगों से रास रचाने को। आ जाना तुम कृष्ण कन्हैया संग में ताल बजाने को’ गीत गाया, तो वहीं हरियाणा प्रदेश सचिव सरोज कुमार ने गाया “खुशियों के तुम रंग बिखेरो, मिलेंगी खुशियाँ तुमको ढेरों।” कवयित्री कीर्ति यादव की संगीत भरी रचना ‘होली आई, होली आई, रंग-बिरंगी होली आई’ पर श्रोताओं से खूब प्रशंसा मिली।

कार्यक्रम संचालिका रिया अग्रवाल ने “अबके इस होली की हर बात निराली है” गीत सुनाया। कार्यक्रम अध्यक्ष राजमणि मिश्र ने डॉ रश्मि, सरोज कुमार, रिया अग्रवाल सहित समस्त फरीदाबाद जिला समिति को रंगोत्सव काव्य अनुष्ठान के आयोजन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए होली पर “एक प्याली चाय-सी है जिंदगी, चुसकियों में जी लिया, तो जी लिया” अपनी रचना सुनाई। कार्यक्रम में मधु वशिष्ठ, गीता जोशी उप्रीति, डॉ पवन कुमार पांडेय ने भी होली पर मनमोहक गीत सुनाये। शब्दवीणा केन्द्रीय फेसबुक पेज से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ, जिससे देश भर के साहित्यानुरागी श्रोतागण जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share