मौके पर ही दर्दनाक मौत, ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

0

हल्द्वानी। सेंचुरी पेपर मिल के मुख्य द्वार पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार 14 टायर ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
ट्रक ने मिल कर्मचारी को रौंदारू मृतक की पहचान दीपक सिरोही के रूप में हुई, जो सेंचुरी पेपर मिल का नियमित कर्मचारी था. दीपक न्यू कॉलोनी, पेपर मिल के अंदर रहता था. जानकारी के अनुसार, देर रात ट्रक मिल के अंदर से माल उतारने के बाद बाहर निकल रहा था। इसी दौरान ट्रक ने दीपक की बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान वह ट्रक के टायर के नीचे आ गया और कुचलकर उसकी मौत हो गई।
इस हादसे की सूचना मिलते ही लालकुआं पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस के देरी से पहुंचने पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि घटना के आधे घंटे बाद ही एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची जिसके कारण तत्काल सहायता नहीं मिल सकी।
बताया जा रहा है कि दीपक सिरोही शाम को फैक्ट्री से ड्यूटी छूटने के बाद बाजार चला गया था। देर रात घर के लिए बाजार से लौट रहा था। इस दौरान फैक्ट्री गेट के बाहर हादसा हो गया। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share