*जीबीएम कॉलेज में रोजगार एवं कौशल विकास पर एक दिवसीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन*

0

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की पहल पर युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार तथा विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द्र, बोधगया के संयुक्त तत्ववधान में करियर काउंसलिंग एवं योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु “रोजगार एवं कौशल विकास के क्षेत्र में बिहार सरकार” की सहभागिता विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल, आकृति कुमारी, डिस्ट्रिक्ट एम्पलॉयमेंट अॉफिसर, गया जी, स्वाति सिन्हा, एम्पलॉयमेंट अॉफिसर, यूईआईजीबी, बोधगया, ललित कुमार असिस्टेंट मैनेजर, डीआरसीसी, बर्सर डॉ सहदेब बाउरी, नैक समन्वयक डॉ शगुफ्ता अंसारी, कार्यक्रम समन्वयक डॉ विजेता लाल, पीआरओ डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी सहित उपस्थित प्रोफेसरों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

प्रधानाचार्या डॉ पटेल ने अतिथियों का स्वागत पौधा प्रधान करके किया। स्वागत वक्तव्य में प्रधानाचार्या ने छात्राओं को कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं लाभों से परिचित करवाया। छात्राओं से शिक्षा के उद्देश्यों पर बातचीत करते हुए उन्होंने उनसे उनकी रुचि, क्षमता एवं परिस्थितियों के अनुरूप अपने रोजगार का चयन करने का परामर्श दिया। उन्होंने कॉलेज में चलाए जाने वाले प्रोफेशनल कोर्सेज की भी जानकारी देते हुए छात्राओं को रोजगारपरक शिक्षा से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आकृति कुमारी ने छात्राओं को शिक्षा पाने के बाद सही रोजगार का चयन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अॉनलाइन माध्यम से विभिन्न व्यावसायिक अवसरों की तलाश करने कहा। प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए डिजिटल लाइब्रेरी का लाभ उठा सकते हैं। ललित कुमार ने छात्राओं को फैशन डिजाइनिंग, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आईटी, मेडिकल, आयुर्वेद, फार्मेसी, फिजियोथैरेपी, न्यायतंत्र, शिक्षा, शोध, सिविल सर्विसेज, एआई जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार पाने के लिए दिशानिर्देश दिए। स्वाति सिन्हा ने कौशल विकास कार्यक्रम एवं रोजगार मेले के बारे में सविस्तार बतलाया।

कॉलेज की पीआरओ डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बतलाया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही। प्रतिभागी छात्राओं ने वक्ताओं से रोजगार संबंधी तथा विभिन्न अवसरों के बारे में प्रश्न भी पूछे। कार्यक्रम का समन्वयन एवं संचालन डॉ विजेता लाल एवं डॉ वीणा कुमारी जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ सहदेब बाउरी ने किया। कार्यक्रम में डॉ नगमा शादाब, डॉ फरहीन वज़ीरी, डॉ शुचि सिन्हा, डॉ प्रमिला कुमारी, डॉ फातिमा, डॉ सपना पांडे, डॉ सीमा कुमारी, रिया रानी, गीतांजलि, अनीशा, ज्योति, खुशी, अमृता, तनु, करिश्मा, नैना, कीर्ति, आरती, स्वाति निधि, सपना, रश्मि, चांदनी, तान्या, अनु, तनु, एवं विभिन्न विभागों की छात्राओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share