पालन-पोषण केवल बच्चों के भविष्य को नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के मानसिक स्वास्थ्य और विकास को दिशा देता है : डॉ. योगी

0

हरिद्वार। Parenting के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए देवभूमि हरिद्वार के डॉ. अनिल योगी को अंतरराष्ट्रीय मंच TEDx Youth पर आमंत्रित किया गया। Parenting और बाल-मनोविज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए, डॉ. योगी को प्रतिष्ठित TEDx Youth @ The Modern School, बाड़मेर पर अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. योगी ने “Care to Creation” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि सकारात्मक पालन-पोषण (Positive Parenting) केवल बच्चों के भविष्य को नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के मानसिक स्वास्थ्य और विकास को दिशा देता है। उन्होंने बताया कि वैदिक काल से ही ‘माँ’ को शक्ति और प्रथम गुरु के रूप में सम्मानित किया गया है, और आज के समय में भी मातृशक्ति का संतुलित, जागरूक और स्वस्थ होना ही एक सशक्त पीढ़ी की नींव है।

डॉ. योगी ने बच्चों में बढ़ते Mobile Addiction, Aggression और Mental Stress को देखते हुए कुछ महत्वपूर्ण Parenting Tips भी साझा किए। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुनना केवल सिखाने से अधिक ज़रूरी है, क्योंकि संवाद ही विश्वास का आधार है। माता-पिता को बच्चों की तुलना करने के बजाय उन्हें प्रेरित करना चाहिए, क्योंकि हर बच्चा अपनी गति और क्षमता से आगे बढ़ता है। बच्चों की भावनाओं — चाहे वे डर, ग़ुस्सा या उदासी हों — को दबाने के बजाय समझना और स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि Screen Time घटाकर Family Time बढ़ाना चाहिए, क्योंकि बच्चों को मोबाइल नहीं, माता-पिता की मौजूदगी की ज़रूरत होती है। साथ ही, उन्होंने कहा कि स्वयं खुश और संतुलित रहना भी आवश्यक है, क्योंकि खुश माता-पिता ही खुश बच्चों की नींव रखते हैं।

डॉ. योगी का यह आमंत्रण उनके वर्षों से चल रहे Parenting Awareness Campaigns, वर्कशॉप्स और Parvarish Ki Pathshala Instagram Channel के माध्यम से Parenting Science को जन-जन तक पहुँचाने के उनके सतत प्रयासों की अंतरराष्ट्रीय पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share