खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में चाचा की हत्या कर भतीजे हुए फरार

0

देहरादून। राजधानी देहरादून में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सहसपुर क्षेत्र में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद के चलते भतीजों ने चाचा की ही हत्या कर डाली जिसके बाद वह फरार हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी भतीजों की तलाश शुरू कर दी है।
हत्या की यह वारदात सहसपुर थाना क्षेत्रांर्तगत केदारवाला में घटित हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह केदारवाला गांव निवासी वाजिद अली (65) अपने खेत की मेड़ दुरस्त कर रहा था। इस दौरान उसके दो भतीजे मनीष और असलम अपने खेत में आये और मेड़ सही तरीके से करने को लेकर चाचा-भतीजों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ा कि दोनोे पक्षों में हाथापाई हो गयी। जिसके चलते वाजिद अली खेत में मौजूद पानी में जा गिरे। वाजिद अली के पानी में गिरते ही उनके दोनो भतीजों मनीष और असलम ने उनका पानी में मुंह दबाकर उनकी हत्या कर डाली। वहीं शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों को देख कर दोनो हत्यारे भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक वाजिद अली के शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपी मनीष व असलम की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले मंे क्षेत्रवासियों का कहना था कि खेत की मेड को लेकर इन दो परिवारों में पहले से ही विवाद चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share