*राष्ट्रीय छात्र परिषद एवं ओजस्विनी ने किया पौधारोपण।*

0

>ओजस्विनी, राष्ट्रीय महिला परिषद, राष्ट्रीय छात्र परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा संयुक्त रूप से गया कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया, नीम, गुलमोहर, शीशम आदि के पौधे लगाये।

 

गया जी। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की सहयोगी शाखा ओजस्विनी, राष्ट्रीय महिला परिषद, राष्ट्रीय छात्र परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा संयुक्त रूप से गया कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया। ओजस्विनी की जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी, जिला मंत्री अमीषा भारती, राष्ट्रीय महिला परिषद की संरक्षक रजनी त्यागी, अर्पणा कुमारी, विभाग मंत्री राम बारीक, कार्याध्यक्ष मुक्तामणि, मुकेश मिश्रा, जिला मंत्री, अहिप, बबलू सिंह, जिला सह मंत्री, राष्ट्रीय बजरंग दल की उपस्थिति में राष्ट्रीय छात्र परिषद के सागर कुमार, योगेन्द्र कुमार पाठक, आदित्य कुमार, साहिल कुमार, प्रेम कुमार, दीपक कुमार, अरुण कुमार, राहुल सिंह, रुद्र सेन, स्वर्ण किरण, धर्मेंद्र कुमार एवं अन्य सदस्यों ने कॉलेज के मानविकी संकाय के समक्ष नीम, गुलमोहर, शीशम आदि के पौधे लगाये। ओजस्विनी अध्यक्षा डॉ रश्मि ने बतलाया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ओजस्विनी, राष्ट्रीय महिला परिषद, राष्ट्रीय छात्र परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा समाज को पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पौधारोपण का यह आयोजन किया गया। इसके पूर्व भी अहिप द्वारा सीता कुंड परिसर, आजाद पार्क परिसर एवं जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में पौधारोपण किया जाता रहा है।

डॉ रश्मि ने पेड़-पौधों को शिव का रूप बताते हुए कहा कि ये हरे-भरे पेड़-पौधे ही हैं, जो वातावरण को विषाक्त करने वाले कार्बन डाईअॉक्साइड गैस को प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के दरम्यान ग्रहण करके अॉक्सीजन एवं भोजन में परिवर्तित कर डालते हैं। पेड़-पौधे प्राकृतिक अॉक्सीजन सिलिंडर्स हैं। जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाओं, जल, थल एवं वायु प्रदूषण तथा कोरोना संकट जैसी वैश्विक चुनौतियों से निबटने हेतु हम सभी को पौधारोपण जैसे पुनीत कार्य में अनिवार्य रूप से भाग लेना चाहिए। यह धरती के सुखद तथा सुरक्षित भविष्य हेतु अत्यावश्यक है। ओजस्विनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी ठुकराल एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत महामंत्री शशिकांत मिश्र ने संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस प्रकृति संरक्षण की दिशा में इस शुभकार्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share