नगर निगम ने सार्वजनिक सड़क पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया

0

हरिद्वार.
नगर निगम के तत्वावधान में लगातार अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा, जिससे अब काफी सुधार नजर आ रहा है.

नगर आयुक्त नंदन कुमार, आईएएस के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को नगर निगम हरिद्वार की टीम एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वार्ड संख्या 60, हरिलोक क्षेत्र में सब्जी मंडी के निकट सार्वजनिक सड़क पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान लगभग 50 ठेली/फेरी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा 03 ठेलियां जब्त की गईं। साथ ही उक्त क्षेत्र में भविष्य में पुनः अतिक्रमण न किए जाने हेतु मुनादी भी कराई गई।
इस अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, नगर निगम अतिक्रमण प्रभारी आदित्य तेजेश्वर तथा अन्य नगर निगम की टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share