डीपीएस दौलतपुर एवं एसएमएयू इंटरनेशनल के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू), शिक्षा-उद्योग समन्वय को मिलेगा नया आयाम

0

हरिद्वार. सिडकुल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (एस.एम.ए.यू. इंटरनेशनल) एवं अनुषा दि एजुकेशनल सोसाइटी (डी.पी.एस. दौलतपुर एवं डी.पी.एस. दौलतपुर जूनियर, कनखल) के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इसके तहत एस.एम.ए.यू. द्वारा डी.पी.एस. दौलतपुर एवं डी.पी.एस. दौलतपुर जूनियर, कनखल के विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़ने, व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने तथा करियर जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न पहल की जाएंगी। विद्यालय परिसर में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने की दिशा में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा।

वहीं विद्यालय प्रबंधन द्वारा एसोसिएशन के सदस्यों के बच्चों को प्रवेश में प्राथमिकता एवं नियमानुसार प्रवेश शुल्क में छूट प्रदान की जाएगाी साथ ही आवश्यकता एवं उपलब्धता के आधार पर खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सहयोग दिया जाएगा।

समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर एस.एम.ए.यू. इंटरनेशनल की ओर से डॉ. (सीए) हरिंद्र के. गर्ग (राष्ट्रीय अध्यक्ष) एवं श्री विकास गोयल (राष्ट्रीय महासचिव) तथा अनुषा दि एजुकेशनल सोसाइटी (डी.पी.एस. दौलतपुर एवं डी.पी.एस. दौलतपुर जूनियर, कनखल) की ओर से श्री अजय जैन (उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष) एवं श्री पीयूष जैन (सचिव) द्वारा विधिवत हस्ताक्षर किए गए। यह पहल शिक्षा एवं उद्योग जगत के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share