मंडूआ, चौलाई के मिष्ठान हिमालय देवभूमि संस्थान में ग्राहकों की पहली पसंद
सोल ऑफ इंडिया ,ब्यूरो, देहरादून
दीपावली पर्व के समय मिठाई का प्रचलन खाने और शुभकामनाएं देने में जोर शोर से रहता हैं।
लेकिन समाचार पत्रों में रोजाना ही मिलावटी मिठाई के बारे में खबरे पढ़कर मिष्ठान प्रेमी असमंजस में है।
इसके लिए वे शुद्ध मिष्ठान की तलाश में रहते हैं।
ऐसे में देहरादून में रिंग रोड पे स्थित हिमालय देवभूमि संसाधन गढ़वाली कॉलोनी निर्वाचन आयोग के पास, एक बेहतरीन विकल्प है।
यह उत्तराखंड के पारंपरिक मंडूए के लड्डू, मंडुए की बर्फी,चौलाई लड्डू, चौलाई बर्फी ,सत्तू लड्डू, सत्तू बर्फी, अरशा, मंडुआ बिस्कुट, नमकीन बारह अनाज से तैयार मिष्ठान उपलब्ध है।
संचालक गोबिंद सिंह बताते है की शुद्ध क्वालिटी के पर्वतीय अनाज से मिष्ठान उचित दर पर दीपावली के लिए उपलब्ध हैं।
यह पर्वतीय खाद सामग्री, अनाज को बढ़ावा देने की एक कोशिश है जिसमे वे कई वर्षों से सतत प्रयासरत हैं।
साथ ही अन्य लोगो को रोजगार भी स्वयं सहायता समूह के तहत प्रदान कर रहे है।
उनके मिष्ठान का भ्रमण पूर्व मुख्यमंत्री वा हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कर चुके है। साथ ही उनके प्रयास को हिंदुस्तान टाइम्स, अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक।हिंदुस्तान आदि समाचार पत्रों में भी प्रकाशित किया गया है।
