राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में योगीयों ने दिखायी प्रतिभा-योगी रजनीश

0

Soulofindia

हरिद्वार/ॐ आरोग्यम योग मंदिर द्वारा गौतम फार्म, हरिद्वार में राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ योगी रजनीश, श्रीमती सुधा त्रिपाठी- बाल विकास परियोजना अधिकारी, रजनीश चैहान, डॉ.देव प्रकाश अंतराष्ट्रीय योग रेफरी, श्रीमती अर्चना शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

योग प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों डी.पी.एस. दौलतपुर, बी.एम.एल. मुंज्याल, मां सरस्वती पब्लिक स्कूल, मां आनंदमयी स्कूल रायवाला, योगधाम फिटनेस, डांस वाइब्स, ओजाईमा सहारनपुर, आई.आई.एम.टी. यूनिवर्सिटी मेरठ, चैधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ आदि अन्य शहरों से भी बच्चों ने योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।


योगी रजनीश ने प्रतिभागियों को प्रोत्सााहित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके आपने अपनी आधी जीत सुनिश्चित कर ली है क्योंकि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने से महत्वपूर्ण है प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना। क्योंकि जिसने प्रतिभागी ही नहीं किया वह तो पहले ही हार गया, इसलिए हर प्रतियोगिता में अवश्य प्रतिभाग करना चाहिए इससे हमारा अंदरूनी विकास होता है साथ ही आत्मबल बढ़ता है। योगी रजनीश ने आगे बताया कि प्रतिभागियो ने स्लेबस के अनुसार योगासन करे जिनको डॉ.देव प्रकाश ने जज किया साथ ही उन्होने प्रतियोगिता में पदकों के साथ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान को क्रमानुसार बैग, वाटर बोटल एवं मैशन जार देने की बात कही।
6 वर्ष से कम पुरुष वर्ग में सोहम ने स्वर्ण एवं महिला वर्ग में कायना ने स्वर्ण सानवी नें रजत एवं ओमीषा ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 6 से 8 पुरुष वर्ग में हर्षवर्धन ने स्वर्ण आर्यन ने रजत एवं रुद्राक्ष ने कांस्य पदक प्राप्त किया एवं महिला वर्ग में ए.सास्वती ने स्वर्ण वर्णिका ने रजत एवं आयुषी ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 8 से 12 पुरुष वर्ग में वंश राणा ने स्वर्ण प्रिंस चंद्रा ने रजत एवं पार्थ ने कांस्य पदक प्राप्त किए एवं महिला वर्ग में पीहू सैनी ने स्वर्ण सिया प्रियदर्शनी ने रजत एवं दिव्यांशी और आयुर्दा सहगल ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 16 पुरुष वर्ग में प्रशांत ने स्वर्ण संयम ने रजत एवं सार्थक ने कांस्य पदक प्राप्त किए एवं महिला वर्ग में अंजली सिंह ने स्वर्ण हर्षिता नायर ने रजत एवं दिया नायर ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 16 से 20 पुरुष वर्ग में रियासत अली ने स्वर्ण सौरभ ने रजत एवं आदित्य ने कांस्य पदक प्राप्त किए एवं महिला वर्ग में रामांशी ने स्वर्ण मुद्रिका ने रजत एवं मनीषा ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 20 से 25 पुरुष वर्ग में रितिक वर्मा ने स्वर्ण पार्थ शर्मा ने रजत एवं अरशद अली ने कांस्य पदक प्राप्त किए एवं महिला वर्ग मे आयशा और नीलम ने स्वर्ण अनुराधा ने रजत एवं पैश्विनी शर्मा एवं वर्षा ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 25 से 35 पुरुष वर्ग में अक्षय कुमार ने स्वर्ण संजीव ने रजत एवं वत्सल ने कांस्य पदक प्राप्त किए एवं महिला वर्ग में सपना ने स्वर्ण सिमरन ने रजत एवं लतिका ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 35 से अधिक पुरुष वर्ग में वीरेंद्र सिंह ने स्वर्ण रामवीर सिंह ने रजत एवं नवीन ने कांस्य पदक प्राप्त किए एवं महिला वर्ग में बिजल ने स्वर्ण शिवानी बिष्ट ने रजत एवं गरिमा ने कांस्य पदक प्राप्त किए। योग प्रतियोगिता में आर्टिस्टिक योग प्रतियोगिता में एकल में सौरभ ने स्वर्ण एवं सार्थक ने रजत पदक प्राप्त किए। आर्टिस्टिक समूह में मां सरस्वती स्कूल के बच्चों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सूर्य नमस्कार की प्रतियोगिता आर्युदा सहगल ने स्वर्ण रितिका व ऋषिका थपलियाल ने रजत एवं दिशी जैन ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
कार्यक्रम मे दीप्ति सिंह, आलोक श्रीवास्तव, अमन सिखौला, मनन वर्मा, ओश्विन शर्मा, सुर्या आदि उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share