*अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के सुअवसर पर शब्दवीणा की जमशेदपुर जिला समिति का हुआ गठन*

0

-बतौर अध्यक्ष कवयित्री पूनम शर्मा स्नेहिल करेंगी शब्दवीणा जमशेदपुर जिला समिति का नेतृत्व*

*-डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र बने शब्दवीणा औरंगाबाद जिला समिति के संरक्षक*

गया। राष्ट्रीय साहित्यिक-सह-सांस्कृतिक संस्था शब्दवीणा की जमशेदपुर जिला समिति का गठन 21 फरवरी, 2025 को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के शुभ दिन पूर्ण हुआ। शब्दवीणा की संस्थापक प्रो. डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि शब्दवीणा की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ कवयित्री प्रतिभा प्रसाद, जमशेदपुर जिला समिति की संरक्षक कवयित्री निवेदिता श्रीवास्तव एवं जिला अध्यक्ष पूनम शर्मा स्नेहिल के नेतृत्व में गठित इस समिति में जिला उपाध्यक्ष रीना गुप्ता श्रुति, जिला सचिव रीना सिन्हा, जिला संगठन मंत्री उषा झा, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. रजनी रंजन, जिला साहित्य मंत्री अनामिका मिश्रा एवं जिला प्रचार मंत्री लक्ष्मी सिंह रूबी को बनाया गया है। शब्दवीणा जमशेदपुर जिला समिति की अध्यक्ष पूनम शर्मा स्नेहिल एवं सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को शब्दवीणा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी, शब्दवीणा के राष्ट्रीय परामर्शदाता मंडल सदस्य एवं झारखंड प्रदेश संरक्षक प्रो. रामनंदन सिंह, राष्ट्रीय उप कोषाध्यक्ष सह पूर्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, बिहार प्रदेश संरक्षक प्रो. सुबोध कुमार झा, शब्दवीणा झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादव, प्रदेश सचिव अर्पणा कुमारी, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. रजनी शर्मा चंदा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शेखर, प्रदेश साहित्य मंत्री प्रो. नूतन शर्मा, प्रदेश प्रचार मंत्री आशीष जैन, शब्दवीणा गोड्डा जिला अध्यक्ष सुरजीत झा, देवघर जिला अध्यक्ष डॉ. विजय शंकर, पाकुड़ जिला अध्यक्ष राम रतन सिंह, गोड्डा जिला समिति के पदाधिकारी शैलेन्द्र प्रसाद, मणिकांत प्रसाद, फूल कुमारी, अजय झा आदि ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

शब्दवीणा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रश्मि ने कहा कि शीघ्र ही शब्दवीणा झारखंड प्रदेश समिति के अंतर्गत राँची, देवघर एवं पाकुड़ जिला समितियों के गठन का पोस्टर भी संस्था द्वारा जारी किया जायेगा। झारखंड के महत्वपूर्ण जिलों में संगठनात्मक सुदृढ़ता के उपरांत शब्दवीणा द्वारा विभिन्न साहित्यिक आयोजन किये जायेंगे। डॉ. रश्मि ने बताया कि शब्दवीणा बिहार प्रदेश समिति के अंतर्गत आने वाली औरंगाबाद जिला समिति का संरक्षक वरिष्ठ कवि डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र को बनाया गया है, जिनके मार्गदर्शन में औरंगाबाद जिले में भी शीघ्र ही शब्दवीणा के कार्यक्रम आयोजित होना प्रारंभ हो जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share