पिकअप वाहन नदी में गिरा, दो गंभीर

0

चमोली। बीती रात बद्रीनाथ-माना पास रोड पर चमराऊं नाला के पास एसएनपी कंस्ट्रक्शन कंपनी का पिकअप वाहन पाले में फिसलकर नदी में गिर गया। वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे। इलाके में नेटवर्क न होने व क्षेत्र निर्जन होने के कारण घटना की जानकारी करीब 2 बजे अन्य श्रमिकों को लगी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में श्रमिकों ने भारतीय सेना की मदद से तीनों को सड़क तक पहुंचाया। उसके बाद बद्रीनाथ होते हुए जोशीमठ सेना चिकित्सालय तीनों को लाया गया। बताया जा रहा है कि जहां चिकित्सकीय जांच में दो घायल पाए गए। एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी,दूसरे को फ्रैक्चर होने पर गोपेश्वर रेफर,तीसरा व्यक्ति सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share