25 जून को 1121 लावारिस शवों की अस्थियों का विसर्जन करेगा हिन्दू सेवा मण्डल

0

लावारिस शवों की अस्थियों का विसर्जन ही अब जिनका जीवन

हरिद्वार। देश का पहला अस्थि विसर्जन बैंक स्थापित करने वाला हिन्दू सेवा मण्डल, जोधपुर 25 जून को गंगा में 1121 लावारिस शवों की अस्थियों का विसर्जन करेगा।
संस्था की ओर से आज प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता में हिन्दू सेवा मण्डल, जोधपुर के प्रधानमंत्री विष्णुचन्द्र प्रजापत ने बताया जोधपुर के मुक्तिधाम से हरिद्वार में मोक्ष की ओर की अभियान में हरकी पैड़ी घण्टाघर के सामने गंगा घाट पर 1121 लावारिस शवों की अस्थियों का विसर्जन करेगा।
उन्होंने बताया कि लगभग 100 वर्षों से मानव मात्र की सेवा में हिन्दू सेवा मण्डल, जोधपुर लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करता आया है। व अब 2011 से शवों की अस्थि्यां का विसर्जन भी गंगा में करने लगा है। अब तक दस हजार लावारिस शवों की अस्थियों का विसर्जन उनके सेवा मण्डल द्वारा किया जा चुका है।
श्री प्रजापत ने बताया कि हिन्दू सेवा मण्डल, जोधपुर देश में पहला अस्थि विसर्जन बैंक स्थापित करने वाला सामाजिक संगठन है। जोधपुर के मुक्तिधाम से हरिद्वार में मोक्ष हेतु लाई गई अस्थियों को मुखिया गली गौतम सभा भवन से जुलूस के रूप में विभिन्न मार्गों से दर्शन स्वरूप ले जाते हुए हरकी पैड़ी घंटा घर पहुंचेगा जहां नगर विधायक मदन कौशिक एवं गंगा सभा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में 1121 लावारिस शवों की अस्थियों का विसर्जन मां गंगा की गोद में किया जाएगा।
श्री प्रजापत घंटाघर के प्रांगण में एक शाम दिवंगत आत्माओं के नाम भजन संध्या का आयोजन भी किया गया है।
वार्ता में हिन्दू सेवा मण्डल, जोधपुर के प्रधान महेश कुमार जाडा, उप प्रधान श्री दाधीच, कैलाश जाजू, राकेश गौड़, मदन सेन, सुरेश पारिक, ताराचंद शर्मा, प्रेम राज, दिनेश समावत, नरेंद्र गहलोत, सुरेन्द्र सिंह सांखला आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share