गौवंश सुरक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून बनाए सरकारःसादाब

0

देहरादून। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के उत्तराखंड उत्तर प्रदेश के प्रभारी शादाब ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में गौ वध के मामले लगातार सामने आ रहे है। उससे प्रतीत होता है कि प्रदेश में गौ तस्करों के हौसले बुलंद है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि वे गौवंश सुरक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून बनाए। जिससे कि कोई भी गौ तस्करी करने की हिम्मत न जुटा पाए। सादाब ने मुख्यमंत्रियों से लेकर जिले के विधायक व उच्च अधिकारियो गौवंश की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि खुद सरकार सरकारी मशीनरी गौवंश की सुरक्षा मंे विफल साबित हो रही है। जिसके चलते प्रदेश की राजधानी देहरादून में ही गोवंश आवारा भटक रहे हैं, जिसको कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। साथ ही इन दिनों आवारा घूमने वाला गौवंश गौतस्करों के निशाने पर है। ऐसा एक मामला हाल ही में विकासनगर क्षेत्र में सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी प्रदेश में गौवंश तस्करी चरम पर है। जिसपर सख्त कानून बनाकर ही लगाम लगाया जा सकता है। सादाब ने कहा कि खुले में पड़े करकट में पॉलिथीन खाकर कई गौ वंश मौत का शिकार भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बैलांे का काम ट्रैक्टरों ने ले लिया है। जिसके चलते अब गांय के बछड़ा पेदा होते ही लोग उसे सड़कों पर आवार छोड़ रहे है। या तो बछड़ों को बेच दिया जाता है। ऐसे हालातों में गौवंश की सुरक्षा चुनौती बनकर रह गया है। शादाब ने शासन प्रशासन से गौवंश की सुरक्षा के लिए ठोस उपाए करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share