16 जून से हरिद्वार में होगा किसान कुम्भ, किसानों के मुद्दे उठाएगी भारतीय किसान यूनियन

0

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी 16 जून से हरिद्वार में होने वाले किसान कुम्भ के सम्बंध में प्रेस वार्ता में कहा कि 18 जून तक आयोजित इस किसान महा कुंभ में किसानों की समस्याओं के सभी मुद्दे उठाए जाएंगे,
उन्होंने कहा कि सरकार यूसीसी लागू कर उसका ढोल बजाकर प्रचार कर रही है, परन्तु इससे गरीब किसानों व जनता का क्या भला हो रहा है, वो ये बताए, महंगाई चरम पर है उसे कम करने के लिए सरकार कोई उपाय नहीं कर रही है, टैक्स इतने ज्यादा बढ़ा दिए गए हैं कि हर कोई परेशान है, जनता के मुद्दे बड़े मीडिया घराने नहीं उठाते हैं बड़ा मीडिया एक प्रकार से सरकार का पैम्फलेट बन गया है।
श्री चौधरी ने कहा कि सरकार के कदमों से चीनी मिल मालिकों को जमकर फायदा हो रहा है जबकि किसानों को उनका बकाया नहीं दिया जा रहा है, गन्ने के व फसलों के रेट बढ़ाए जाने चाहिएं,
ऐसे ही मुद्दों पर रोड़ी बेलवाला में 16 से चलने वाले किसान कुंभ में ये सब मुद्दे रखे जाएंगे, आयोजन को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत सम्बोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share