मां गंगा की तीर्थनगरी अब अवैध नशे की नगरी बनती जा रही है: चंद्रमोहन कौशिक

0

हरिद्वार। राष्ट्रीय सावक मंच एवं भारतीय हिंदूवाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी हरिद्वार की गली मोहल्लों में निरंतर पनप रहे चरस, स्मैक, अवैध शराब, जुआ सट्टा एवं वेश्यावृत्ति जैसे अवैध धंधे अध्यात्म एवं मां गंगा की पौराणिक तीर्थ नगरी हरिद्वार की धार्मिक संस्कृति एवं पवित्रता को कलंकित कर रहे हैं!
उन्होंने कहा कि अत्यंत ही शर्मनाक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है कि संपूर्ण विश्व में अपनी धार्मिक पवित्रता के लिए प्रसिद्ध मां गंगा की तीर्थनगरी अवैध नशे की नगरी बनती जा रही है।

उन्होंने कहा कि अवैध नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन जिस तेजी से फैलते हुए युवा पीढ़ी को अपनी गिरफ्त में ले रहा है यह हरिद्वार तीर्थनगरी की पवित्रता एवं युवाओं के भविष्य के लिए अत्यंत ही चिंताजनक एवं खतरनाक है ! उन्होंने कहा कि शाम ढलते ही गंगा के घाटों एवं फुटपाथों पर नशा किए हुए नशेड़ी आपस में लड़ते एवं यात्रियों के साथ लड़ते झगड़तै दिखाई देते हैं !उन्होंने कहा कि गंगा किनारे प्लेटफार्म पर शाम ढलते ही भिखारी एवं नशेड़ियों का कब्जा हो जाता है जिस कारण शाम के समय गंगा किनारे प्लेटफार्म पर इवनिंग वॉक पर जाने वाले स्थानीय निवासियों मैं भी भय व्याप्त रहता है!

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में संपूर्ण विश्व के तीर्थयात्री बड़ी श्रद्धा-भक्ति एवं आस्था से मां गंगा की पूजा अर्चना एवं स्नान हेतु आते है! परंतु यहां आने वाले तीर्थ यात्री हरिद्वार की क्या छवि लेकर वापस जाएंगे यह अत्यंत ही गंभीर एवं विचारणीय विषय है!

उन्होंने कहा कि तीर्थ नगरी हरिद्वार का पौराणिक ग्रंथों मैं वर्णन एवं उल्लेख है ! परंतु जिस तरह दिन प्रतिदिन अवैध नशे एवं वेश्यावृत्ति जैसे घिनौने धंधे नासूर बनकर तीर्थनगरी हरिद्वार की धार्मिक संस्कृति एवं पवित्रता को नष्ट एवं कलंकित कर रहे है इसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा !उन्होंने कहा कि तीर्थ नगरी हरिद्वार की धार्मिक संस्कृति, पवित्रता, एवं पौराणिकता की रक्षा के लिए तीर्थनगरी के बुद्धिजीवी जागरूक निवासियों के साथ बृहद स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share