हरिद्वार डिपो कार्यशाला एवं ट्रैफिक शाखा के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर निगम प्रबंधन/शासन के खिलाफ एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया

0

Soulofindia,Haridwar (Belwal)

आज यहां रोड़वेज कर्मचारी संयुक्त परिषद संगठन के प्रांतीय आहृवान पर हरिद्वार डिपो कार्यशाला एवं ट्रैफिक शाखा के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शांति पूर्ण तरीके से निगम प्रबंधन/शासन के खिलाफ एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया, निगम प्रबंधन/शासन को चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों के न्यायोचित मांगो का तत्काल निराकरण नहीं किया गया तो कर्मचारियों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रबंधन एवं शासन प्रशासन की होगी।कर्मचारियों ने मुख्य मांग इस प्रकार रखीं हैं –
1• निगम मैं अनुबंधित बसों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाए
2• निगम मैं वर्षों से कार्यरत संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारीयों का नियमितीकरण किया जाए
3• अवैध डग्गामार वाहनों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाए
4• निगम कर्मचारियों को हर माह के प्रथम सप्ताह मैं वेतन भुगतान किया जाए
5• कार्यशाला मैं आ रहे वाहनों के स्पेयर पार्ट्स की गुणवत्ता की जांच की जाए
6• 2027 महाकुंभ के लिए निगम को कम से कम 1000 नए वाहन दिए जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े
विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम मैं संजय गुसांई, अमित सिंह, बीरेंद्र कुमार , मनीष धीमान, पिंटू पंचम, मिथुन अरोड़ा, विजय लखेड़ा, राहुल सिंह, पीयूष कुमार, ईलम चंद, उत्तम बिष्ट, अजय कुमार, मनोज कुमार, कुंवर सिंह, महेश चंद, देवेंद्र बिष्ट, आशु कुकरेती आदि कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share