स्वस्थ जीवन शैली के लिए रोज करें योग- योगी रजनीश

0

हरिद्वार, ओम आरोग्यं योग मंदिर ट्रस्ट द्वारा हाल ही में11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन संध्याकाल में गौतम फार्म कनखल में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष योगी रजनीश के साथ मुख्य अतिथि मदन कौशिक शहर विधायक पूर्व काबिना मंत्री उत्तराखंड,, डा.ललित नारायण मिश्रा अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय, अनुपम द्विवेदी संयुक्त निदेशक उद्योग, विशाल गर्ग, डॉ राजेंद्र पाराशर, अधीर कौशिक, राधिका नागरथ, नेहा मालिक, माधवी भट्टाचार्य, अर्चना शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को संचालित करते हुए योगी रजनीश ने कहा की बहुत हर्ष का विषय है कि संस्था ने आज 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया है जिसमे सम्मलित होने पर आप सभी का हार्दिक अभिनंदन। योग किसी एक दिन का विषय नहीं है अपितु एक साधना है, एक अभ्यास है जो प्रतिदिन करना आवश्यक है तभी लाभ प्राप्त होता है। इसी हेतु संस्था योग दिवस पर योग जागृित कार्यक्रम का आयेजन करती है जिससे सभी को योग के प्रति जागरूक किया जा सके।
योग जागृति कार्यक्रम में प्रतिभागियो ने योग प्रदर्शन, भजन गायन, नाट्य, एवं सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा सभी का मन मोह लिया। योग प्रस्तुति में यशस्वी शर्मा, कार्तिक असवाल, पवन रतूड़ी ग्रुप, सोनिका ग्रुप, तथा रेखा ग्रुप ने योग का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया साथ ही डा.अमिता मल्होत्रा ग्रुप ने भजन गायन तथा हसवी टोंक व वैष्णवी झा ने कथक की एकल प्रस्तुती एवं वैष्णवी डांस क्रिएशन तथा दीपमाला डांस ग्रुप ने डांस के सुंदर प्रस्तुतियों द्वारा सभी का मन मोह लिया। इसी के साथ गौरव ग्रुप ने ऑपरेशन सिंदूर तथा वृद्ध आश्रम पर नाट्य मंचन कर सभी को भावुक कर दिया। साथ ही अरुण पाठक, सचिन राणा, बृंदा तथा बृंदा बसु द्वारा योग पर सुंदर काव्य पाठ किया गया।
इसी के साथ कार्यक्रम में योग के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हेतु योगाचार्य महंत गोविंद दास, योगाचार्य शिवम महंत एवं योगाचार्य राधिका नगरथ को ओयम योग गौरव सम्मान से सम्मानित किया साथ ही देश सेवा में योगदान हेतु कमांडर अमोघ चैधरी एवं कैप्टन दीक्षा शर्मा को ओयम गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। नृत्य में विशिष्ट उपलब्धि हेतु बाल श्री अवार्ड विजेता इंडियाज बेस्ट डांसर प्रतिभागी कथक नृत्यांगना हंसवी टोंक को ओयम गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही दसवीं तथा 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन देने हेतु बच्चों को उत्कृष्ट प्रस्तुति सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का सम्मान पत्र एवं शॉल द्वारा सम्मान किया गया तथा साथ ही प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
विधायक मदन कौशिक ने कहा कि योगी रजनीश जी जिस प्रकार योग प्रकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे है उससे प्रतीत होता है कि अति शिघ्र ही जन-जन तक पहुॅच जायेगा। आगे उन्होने कहा कि आज मनुष्य विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है इनसे बाहर निकलने के लिए योग को अपनाने की अवश्यकता है। आगे राज्य मंत्री ओ.पी.जमदग्नि ने योगी रजनीश की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार योगी जी योग को समर्पित होकर समाज की सेवा कर रहे हैं वह निश्चित थी प्रेरणादायक है। कोविड के समय पर योगी जी ने समाज की हर प्रकार से सेवा की तथा 108 दिन भोजन प्रकल्प चलाया। हम सभी को भी बढ़चढ़ कर उनका सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम समाप्ति पर योगी रजनीश ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और साथ ही कहा कि योग केवल आसान, प्राणायाम एवं ध्यान ही नही है अपितु दैनिक जीवन मे उतार-चढ़ाव में संतुलन बनाना, अनुशासन में रहना आदि जीवन के अन्य आयामो को व्यवस्थित करना ही योग है। इसी हेतु हमे समझना होगा कि उत्तम जीवन शैली जीने का नाम योग है। योग हमारे जीवन को एक सही दिशा की ओर ले जाता है जहां हम शरीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति के साथ ही आध्यात्म की ओर अग्रसर होते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share