केवल जनसंख्या की गणना नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशीला व एक महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है: जिलाधिकारी
हल्द्वानी. *भारत की जनगणना 2027 का द्वितीय दिवस प्रशिक्षण गुरूवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में सम्पन्न हुआ। द्वितीय दिवस पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित प्रधान जिला जनगणना अधिकारी/ जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनगणना 2027 में प्रशिक्षण में भाग ले रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिये जा रहे प्रशिक्षण में सभी शंकाओं का समाधान करें। ताकि जो अधिकारी आज प्रशिक्षण ले रहे हैं वह अपने अधीनस्थों को भी बेहतर जानकारी दे सकें, ताकि भविष्य में होने वाली जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो*
*जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशीला व एक महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसमें तथ्यों का व्यवस्थित एवं प्रामाणिक संकलन किया जाता है । उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि जनगणना प्रशासन की विश्वसनीयता और शासन की पारदर्शिता की परीक्षा है । उन्होंने कहा कि आंकड़े अधूरे व त्रुटिपूर्ण ना हो। इसलिए जनगणना 2027 में जो भी अधिकारी एवं कर्मचारी इसमें अपनी भागीदारी करते है सभी कार्य को सही, समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें तभी हम विकास योजनाओं का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।*
प्रधान जनगणना अधिकारी/ जिलाधिकारी ने बताया डिजिटल मोड के द्वारा पहली बार डेटा मोबाइल ऐप्स के माध्यम से एकत्र किया जायेगा जिसके लिए प्रगणक तथा पर्यवेक्षक द्वारा स्वयं मोबाइल प्रयोग में लाया जायेगा। जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली सी.एम.एम.एस. पोर्टल के माध्यम से की जायेगी।
*उन्होंने कहा जनगणना दो पालियों में सम्पन्न होगी इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समयबद्वता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य करें बिना भेदभाव के करें और कार्यों को सफलतापूर्वक सम्पन्न करें।*
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर उपनिदेशक जनगणना प्रवीन कुमार ने जनगणना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारियां दी और प्रशिक्षण ले रहे लोगों का समाधान मौके पर किया गया।
प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी/जिला जनगणना अधिकारी, जिला विकास अधिकारी/सहायक जिला जनगणना अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद थे।
