विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी से मिला दिव्य गंगा सेवा मिशन न्यास का प्रतिनिधिमंडल, दिव्य गंगा महोत्सव का आमंत्रण दिया

0


हरिद्वार । दिव्य गंगा सेवा मिशन के प्रतिनिधिमंडल ने विगत दिवस विधानसभाध्यक्ष ऋतु खण्डूरी से मुलाकात कर हरिद्वार में 31अगस्त को प्रस्तावित दिव्य गंगा महोत्सव का निमंत्रण पत्र दिया। विधानसभाध्यक्ष ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकारते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित होने की सहमती प्रदान की। दिव्य गंगा सेवा मिशन के राष्ट्रीय संयोजक एड.केशव पाण्डेय ने कार्यक्रम के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि दिव्य गंगा सेवा मिशन न्यास और उत्तराखंड आयुष विश्वविद्यालय गुरुकुल कांगड़ी परिसर हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में दिव्य गंगा महोत्सव का आयोजन 31 अगस्त को हरिद्वार में किया जा रहा है। जिसमें दो सत्र एकेडमिक और बौद्धिक होंगे।जबकि एक सत्र साहित्यिक होगा। उन्होने बताया कि कार्यक्रम में रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति प्रोफेसर शिशिर पाण्डेय, उत्तराखंड आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ.अरुण त्रिपाठी समेत विषय विशेषज्ञ और साहित्यकार प्रतिभाग करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में डाॅ.शिवेश्वर पाण्डेय, पवन भारतीय, हेमा बिष्ट, रेनू शर्मा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share