श्री राम से मर्यादा पुरुषोत्तम राम बनने के सफर को नजदीक से जाना बच्चों ने

0

द ज्ञान गंगा एकेडमी में रामलीला मंचन के साथ-साथ डांडिया की मची धूम।



Haridwar, Soul of india
दि ज्ञान गंगा एकेडमी, जगजीतपुर, हरिद्वार में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्री राम की लीलाओं के साथ-साथ डांडिया रास का भी आनन्द लिया।
प्रधानाचार्या श्रीमती मीरा पंचोली ने बताया कि शरद नवरात्रि के दिनों में माता के विभिन्न रूपों के पूजा के साथ-साथ भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित रामलीला का मंचन भी जगह-जगह किया जाता है इसी क्रम में विद्यालय में कक्षा प्री-प्राइमरी के बच्चों ने रामलीला का मंचन बहुत ही मनमोहक ढंग से किया तथा कक्षा *एक से पांच* के विद्यार्थियों ने गरबा तथा डांडिया रास से सभी का मन मोह लिया।
एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर प्रियंका ने बताया कि कक्षा प्ले ग्रुप नर्सरी व जू.के.जी के बच्चों ने सुंदर-सुंदर वेशभूषा में रामलीला मंचन किया जिसे देखकर हर कोई मंत्र मुग्ध हुए बिना ना रह सका कक्षा नर्सरी के अध्यापिका सविता उनियाल व तनु ने मिलकर बच्चों को इसके लिए तैयारी कराई । सभी ने अपने-अपने पात्रों को बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं दूसरी ओर कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने डांडिया व गरबा की बहुत सुंदर प्रस्तुतियाँ दी।
एग्जाम कोऑर्डिनेटर रेखा कोठारी ने बताया अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के बीच बच्चों को ऐसे अभिनय करते देख यकीन कर पाना बहुत मुश्किल था।
सीनियर विंग की अध्यापिका बनंदना डबराल ने बताया कि दोनों ही प्रोग्राम बहुत ही सुंदर और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुए।
राम के पात्र में नर्सरी की जाह्नवी सेमवाल तथा प्लेग्रुप के सारांश लक्ष्मण के रूप में भरत के रूप में नर्सरी के चित्रांश तो शत्रुघ्न के रूप में नर्सरी के शिवाय, मारीच बने अभ्युदय और हितेश तो वहीं हनुमान का पात्र प्ले ग्रुप के अक्षित ने निभाया तथा जू. के.जी की प्रियांशी ने शबरी का सुंदर अभिनय किया।
वहीं दूसरी ओर नर्सरी से सीता बनी मिष्टी तथा सी.के जी की भाव्या ने अपने अभिनय से मन मोह लिया।
अध्यापिका नेहा, मौनिका व रेनू दीदी ने बच्चों को सजाया व अपने क्रम से आने में सहयोग किया नर्सरी की जाह्नवी सबसे सुंदर राम के रूप में दिखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share