अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी आध्यात्मिक संस्था ने किया आयोजन

0


हल्द्वानी.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी आध्यात्मिक संस्था की रामपुर रोड , हल्द्वानी शाखा की प्रभारी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका राजयोगिनी बीके नीलम दीदी जी एवं बीके वीना दीदी जी ने सर्वप्रथम सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए हार्दिक अभिनंदन किया. उन्होंने ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के द्वारा विभिन्न प्रमुख वर्ग विभागों द्वारा किए जारहे आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा आत्मनिर्भर एक स्वर्णिम भारत ( विश्व) हेतु वर्शक प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2026 उद्देश्य वंदे मातरम से स्वर्णिम आत्मनिर्भर भारत एवं विश्व एक परिवार हेतु देव भूमि भारत मां की मात्र शक्तियों को ईश्वरी शक्तियों से शिव शक्ति पूज्य देवी स्वरूप में अग्रसर करना जो कि परमात्म शक्ति के आध्यात्मिक करण द्वारा ही संभव है। जैसे कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विश्व की एकमात्र आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान के आध्यात्मिक मूल्य निर्देशन में भारत ही नहीं पूरे विश्व में यह विशेष पर्व पारिवारिक, सामाजिक ,राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनुष्यों में श्रेष्ठ नैतिक जीवन मूल्यों के पुनर्स्थापन हेतु भगीरथ प्रयास किया जा रहा हैसंस्था का विधिवत परिचय भी दिया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती मंजू गौड़, ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी ।श्रीमती सरिता अग्रवाल ,श्रीमती सुचित्रा जायसवाल, अरुणा टंडन एवं श्रीमती हेमा बिष्ट, श्री मति लता बोरा सहित सभी सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हुई अतिथियों ने अपनी विशेष उपस्थिति द्वारा कार्यक्रम की विशेष शोभा बढ़ाई। अंत में रंगारंग संगीत एवं नृत्य द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share