भाजपा नेता ने लगाया रायवाला में जमीन कब्जाने का आरोप, एक महिला पर उसकी जमीन-दुकान पर भाजपा कार्यालय का साइन बोर्ड लगाने का आरोप

0

हरिद्वार। देहरादून जनपद के रायवाला क्षेत्र से एक गंभीर भूमि विवाद और कथित दबंगई का मामला सामने आया है। मामले में चंदन सैनी ने आरोप लगाया है कि उनकी भूमि पर अवैध कब्जे और धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने कहा वहाँ भाजपा कार्यालय कार्यालय का बोर्ड लगा दिया गया है.
प्रेस क्लब सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में चंदन सैनी ने कहा कि उनकी एक भूमि रायवाला क्षेत्र में स्थित है, जिसकी रजिस्ट्री वर्ष 2020 में कराई गई थी। इस संबंध में पूर्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भी दिया गया था, जिस पर 15 मई 2025 को रायवाला पुलिस की ओर से जांच की गई। जांच में भूमि पर ताला लगे होने की पुष्टि भी की गई थी।
आरोप है कि 1 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि उनकी जमीन पर लगे गेट का ताला तोड़कर कुछ लोग अंदर घुस गए और वहां जबरन कब्जा करने का प्रयास करने लगे। इस घटना की सूचना तत्काल 112 पर दी गई और भाजपा महिला मोर्चा कार्यालय ऋषिकेश को भी अवगत कराया गया।
अगले दिन 2 अप्रैल 2026 को जब वादी मौके पर पहुंचे तो वहां कुछ लोगों द्वारा उन्हें धमकाया गया। आरोप है कि संबंधित व्यक्तियों ने खुद को क्षेत्र में दबंग बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही यह भी कहा गया कि उनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और एक और मामला दर्ज होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
वादी ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त लोगों पर पूर्व में भी काली कमली धर्मशाला कब्जाने का प्रयास करने के आरोप लगे थे, जहां स्थानीय लोगों के विरोध के बाद उन्हें पीछे हटना पड़ा था।
पीड़ित ने प्रशासन और पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है और अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share