एक्सपोर्टिक इंटरनैश्नल के संस्थापक एवं निदेशक आशीष कुमार को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया

0

धनौरी/रूडकी.

एक्सपोर्टिक इंटरनैश्नल के संस्थापक एवं निदेशक कोटा मुरादनगर निवासी आशीष कुमार को उनके उत्कृष्ट सामाजिक समर्पण, नवाचारपूर्ण उद्यमिता तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार विस्तार में उल्लेखनीय योगदान के लिए सोक्रेटिस सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी ट्रस्ट द्वारा मानद डॉक्टरेट (ऑनोरिस काउसा) की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित विश्व युवक केंद्र, चाणक्यपुरी में आयोजित इंटरनैशनल कर्मश्री एवार्ड -2026 के भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर देश के प्रशासनिक, न्यायिक, सामाजिक एवं पर्यटन क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह में **वरिष्ठ आईएएस रंजीत कुमार सिंह, सचिव दिल्ली विधान सभा असैम्बली , विकास सिंह, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन एवं पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल, भारत सरकार; डॉ. अन्नपूर्णा मिश्रा, पूर्व महापौर पूर्वी दिल्ली नगर निगम,डॉ. मनन कौशल निदेशक भारतीय पर्यटन विकास परिषद, तथा पद्मश्री सम्मानित श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में शिक्षा, समाज सेवा, उद्यमिता तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।
आशीष कुमार ने भारतीय हस्तशिल्प एवं गृह सज्जा उत्पादों को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाज़ार तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में विकसित ई-कॉमर्स आधारित निर्यात मॉडल ने अनेक कारीगरों एवं लघु विक्रेताओं को वैश्विक बाज़ार से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया है।
पुरस्कार चयन समिति के अनुसार यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा वैश्विक स्तर पर भारतीय उत्पादों की प्रतिष्ठा बढ़ाने के निरंतर प्रयासों की औपचारिक सराहना है।
सम्मान ग्रहण करते हुए आशीष कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि उनके समर्पित प्रयासों के साथ-साथ उनके परिवार, सहयोगियों एवं समर्थकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी समाज सेवा तथा वैश्विक व्यापार विस्तार के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।क्षेत्रवासियों मे आशीष कुमार की उपलब्धियों के लिये बहुत खुशी की लहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share