एमयू में आयोजित तीन दिवसीय अॉल इंडिया इंग्लिश टीचर्स कॉन्फ्रेंस का हुआ सफल समापन

0

*-नैरेटिव्स अॉफ चेंज: एक्सप्लोरिंग लिटरेचर, लैंग्वेज एण्ड सोसाइटी’ विषय पर आयोजित हुए सारगर्भित व्याख्यान।*

*-पंजीकृत प्रोफेसरों एवं शोधार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए तीन सौ से अधिक शोध पत्र*

बोधगया। मगध विश्वविद्यालय बोधगया के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग एवं शोध केंद्र द्वारा एईएसआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय अंग्रेजी शिक्षक सम्मेलन (अॉल इंडिया इंग्लिश टीचर्स कॉन्फ्रेंस) के तीसरे दिन मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के गणित विभाग स्थित सेमिनार हॉल में पैनेल डिस्कशन, बुक रिलीज, एवं वैलिडिक्ट्री सेशन का आयोजन हुआ। चौथे एवं अंतिम पैरेलल सेशन के उपरांत आयोजित समापन समारोह में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए शिक्षाविद्, प्राध्यापक, शोधार्थी, एवं अंग्रेजी साहित्य के विद्वान शामिल हुए। इस अवसर पर चार पैरेलल सेशन्स में ‘नैरेटिव्स अॉफ चेंज: एक्सप्लोरिंग लिटरेचर, लैंग्वेज एण्ड सोसाइटी’ विषय तथा उपविषयों पर तीन सौ से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। कॉन्फ्रेंस में चार पैरेलल सेशन्स, तीन प्लीनरी सेशन्स, कल्चरल इवनिंग, क्रियेटिव राइटिंग सेशन, पैनेल डिस्कशन, बुक रिलीज, जी.बी. मीटिंग तथा वैलिडिक्ट्री सेशन आयोजित हुए।

समापन सत्र का शुभारंभ कॉन्फ्रेंस के मुख्य संरक्षक प्रोफेसर (डॉ.) दिलीप कुमार केशरी, कुलपति, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया एवं मंचासीन प्रोफेसरों ने मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। तत्पश्चात कार्यक्रम का संचालन कर रहीं जीबीएम कॉलेज, गया की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम एवं एमयू कुलगीत की सुमधुर प्रस्तुति दी। सम्मेलन के सूत्रधार एवं स्थानीय सचिव डॉ. नीरज कुमार, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर अंग्रेज़ी विभाग एवं शोध केन्द्र, एमयू ने कॉन्फ्रेंस के मुख्य संरक्षक प्रोफेसर डॉ. दिलीप कुमार केशरी, कुलपति, एमयू, कॉन्फ्रेंस की संरक्षक डॉ. निभा सिंह, प्रोफेसर एवं पूर्व विभागाध्यक्ष, अंग्रेज़ी विभाग एवं शोध केंद्र तथा डीन, मानविकी संकाय, एमयू, डॉ. राम भगवान सिंह, पूर्व प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, राँची विश्वविद्यालय, रांँची, प्रोफेसर डॉ मिथिलेश कुमार पांडेय, वाइस चेयरमैन, एईएसआई एवं प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, बीएचयू, वाराणसी, एईएसआई के महासचिव डॉ. विकास शर्मा, प्रोफेसर एवं पूर्व विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ, उत्तर प्रदेश एवं उपस्थित मंचासीन अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर आभार एवं सम्मान प्रकट किया।

प्रोफेसर नीरज कुमार ने कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी प्रायोजकों, विभिन्न समितियों के सहयोगी सदस्यों, रिसर्च स्कॉलरों, छात्र-छात्राओं, प्रतिभागियों, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों को मोमेंटो भेंट करके सम्मानित किया। उन्होंने स्वागत वक्तव्य एवं कार्यक्रम का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए तीन दिवसीय इस साहित्यिक सम्मेलन को अंग्रेजी भाषा, साहित्य, शिक्षण, एवं शोध के क्षेत्र में अकादमिक संवाद, विचारों के आदान-प्रदान, तथा राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक सहयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर बतलाया। उन्होंने कुलपति प्रोफेसर दिलीप कुमार केशरी, मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. निभा सिंह, कॉन्फ्रेंस के समन्वयक प्रो सुशील कुमार, प्रोफेसर रहमत जहाँ, प्रोफेसर सरिता वीरांगना सहित सभी प्रायोजकों, आयोजन समिति के सदस्यों, प्रतिभागियों, एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया।

कॉन्फ्रेंस के मुख्य संरक्षक एमयू के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) दिलीप कुमार केशरी ने प्रोफेसर नीरज कुमार एवं देश के विभिन्न भागों से आए प्रोफेसरों, डेलीगेट्स, रिसर्च स्कॉलरों को एक अविस्मरणीय ज्ञान यज्ञ का साक्षी बनने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कॉन्फ्रेंस के दरम्यान आयोजकों द्वारा भूलवश रह गई कमियों को नजरअंदाज करके अच्छी स्मृतियों एवं उपयोगी ज्ञान एवं विचारों को अपने साथ ले जाने का आग्रह किया। अध्यक्षीय संबोधन में प्रोफेसर निभा सिंह ने प्रोफेसर नीरज कुमार के साथ एमयू एवं एमयू के विभिन्न कॉलेजों के प्रोफेसरों, शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं के सामूहिक प्रयत्नों की उत्साहवर्द्धक प्रशंसा करते हुए कॉन्फ्रेंस को एक सफल शैक्षणिक तथा साहित्यिक तथा सांस्कृतिक आयोजन बतलाया। समापन समारोह को प्रोफेसर डॉ मिथिलेश कुमार पांडेय एवं प्रोफेसर डॉ. राम भगवान सिंह ने भी संबोधित किया।

कॉन्फ्रेंस की मीडिया समिति की सदस्य डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने बतलाया कि समापन सत्र में प्रोफेसर कुमार चंद्रदीप एवं डॉ प्रीति चौधरी द्वारा संपादित पुस्तकों का भी लोकार्पण हुआ। समापन सत्र में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की सेवानिवृत्त पूर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ इंदिरा झा, कलिंगा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. कालीकिंकर पटनायक, सीयूएसबी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सरोज कुमार एवं रिसर्च स्कॉलर सिमरन कुमारी ने सम्मेलन के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया तथा प्रतिपुष्टि दी। सभी ने कॉन्फ्रेंस को अत्यंत ज्ञानवर्द्धक, उपयोगी एवं यादगार बतलाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी एवं डॉ. अमृतेंदु घोषाल ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. इफ्फत शाहीन ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से तथा प्रमाण पत्र वितरण से हुआ। समापन सत्र में डॉ शुज़ात अली खान, डॉ शालिनी अग्रवाल, डॉ संजय कुमार, डॉ शगुन सिंह, डॉ रुनू रवि, डॉ शोभा, डॉ संतोष सुमन, डॉ श्रवण बंदोपाध्याय, डॉ अफ्शां नाहिद, डॉ शबाना परवीन हुसैन, डॉ रवि प्रकाश, विकास कुमार, अनिकेत रंजन, डॉ शंभू नाथ सुमन, अनिल कुमार, अजय कुमार, संचिता कुमारी, अंजली कुमारी आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share