69वीं एआईईटीसी के उद्घाटन सत्र एवं सांस्कृतिक संध्या सत्र की तैयारियों में जुटे प्रतिभागी
*-जीबीएम कॉलेज के सावित्री महाजन सभागार में प्रतिभागी कर रहे पूर्वाभ्यास*
गया जी। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया में दिनांक 26 नवंबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित होने जा रही तीन दिवसीय 69वीं अॉल इंडिया इंग्लिश टीचर्स कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र एवं प्रथम दिन ही संध्या छः बजे से आठ बजे तक आयोजित होने जा रही ‘सांस्कृतिक संध्या’ की तैयारियों में एमयू के विभिन्न कॉलेजों से चयनित प्रतिभागी तन्मयता से जुटे हैं। जीबीएम कॉलेज के सावित्री महाजन सभागार में सभी प्रतिभागियों ने दूसरी बार कार्यक्रम के पूर्ण पूर्वाभ्यास सत्र में भाग लिया। मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष तथा एईएसआई के स्थानीय सचिव प्रोफेसर डॉ. नीरज कुमार, जीबीएम कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर व अध्यक्ष एवं 69वीं एआईईटीसी की कल्चरल कमिटी की कन्वीनर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, गया कॉलेज के अंंग्रेजी विभाग की सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रुनू रवि, स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग, एमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ इफ्फत शाहीन, जीबीएम कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शबाना परवीन हुसैन एवं जाने माने तबलावादक दिनेश कुमार की उपस्थिति में जीबीएम कॉलेज, जगजीवन कॉलेज सहित एमयू के अन्य कॉलेजों से चयनित प्रतिभागियों ने सोलो डॉन्स, ग्रुप डॉन्स, सोलो सॉन्ग, डूएट सॉन्ग व अन्य कल्चरल आइटम्स की मनमोहक प्रस्तुति दी।
प्रोफेसर नीरज कुमार एवं कल्चरल कमिटी के सभी सदस्यों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को ध्यान से देखा, परखा, सराहा, तथा कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ रश्मि एवं डॉ शबाना ने संयुक्त रूप से किया। प्रतिभागियों में अमीषा भारती, श्रुति सिंह, सौम्या वर्णवाल, अनोखी सिंह, संचिता कुमारी, खुशी कुमारी, पायल कुमारी, काजल कुमारी, शिवानी कुमारी, अखौरी रागिनी, अखौरी स्मृति, उत्पल कुमार, बिरज, हर्ष गुप्ता, रौशन, कृष, रुदाल, निखिल, राधेकृष्णा, माही मंत्रा, महक मंत्रा, आराध्या, मुस्कान, रीति की उपस्थिति रही। कल्चरल कमिटी की कन्वीनर डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के प्रथम दिन शाम में ‘सांस्कृतिक संध्या’ का आयोजन होगा तथा दूसरे दिन शाम में ‘सृजनात्मक लेखन सत्र’ का आयोजन होगा।
सांस्कृतिक संध्या के दौरान क्रेन मेमोरियल हाई स्कूल, गया के विद्यार्थियों द्वारा अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘द मरचेंट अॉफ वेनिस’ की प्रस्तुति भी होगी। वहीं क्रियेटिव राइटिंग सेशन में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए डेलीगेट्स एण्ड पंजीकृत रिसर्च स्कॉलर्स अपनी सृजनात्मक रचनाओं का पाठ करेंगे। ज्ञातव्य है कि एमयू में 26 से 28 नवंबर तक ‘पीजी डिपॉर्टमेंट अॉफ इंग्लिश एण्ड रिसर्च सेंटर’ तथा ‘असोसिएशन फॉर इंग्लिश स्टडीज अॉफ इंडिया’ (एईएसआई) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय 69वीं अॉल इंडिया इंग्लिश टीचर्स कॉन्फ्रेंस के प्लीनरी सेशन्स में नैरेटिव्स अॉफ चेंज: एक्सप्लोरिंग लिटरेचर, लैंग्वेज एण्ड सोसायटी’ विषय पर ज्ञानवर्द्धक व्याख्यान आयोजित होंगे। साथ ही, पैरेलल सेशन्स में डेलीगेट्स एवं रिसर्च स्कॉलर्स द्वारा शोध पत्र पढ़े जाएंगे।
