गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सुबह से ही सभी गुरुद्वारों में सतनाम वाहेगुरु के गूँजे जयकारे

0


हरिद्वार/काशीपुर । मंगलवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व आगमन की खुशी में व हरिद्वार व काशीपुर गुरु-मय हो गया। गोल गुरुद्वारा ज्वालापुर में लंगर की तैयारी सुबह से ही सेवादारों करते नजर आए,सेवादारों ने प्रेम से संगत को प्रसाद वितरित किया. सुबह से ही सभी गुरुद्वारों में सतनाम वाहेगुरु के जयकारे गूंजने लगे और संगत बड़ी श्रद्धा से गुरु घर पहुंची। प्रकाश पर्व आयोजन की शुरुआत गुरुद्वारा सिंह सभा कचनालगाजी से निकली भव्य प्रभात फेरी से हुई। कीर्तन और जयकारों के साथ निकली प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंची, जहां संगत ने अरदास की।

प्रकाश पर्व के लिए गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मुख्य द्वार पर लाल गुलाब का बड़ा फूलों वाला चक्र, रंग-बिरंगी मालाएं और फूलों की सजावट देखकर संगत मंत्रमुग्ध हो गई। गुरुद्वारा साहिब के अंदर विशेष दीवान सजाया गया है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष कीर्तन हुआ, कथा हुई और संगत ने माथा टेककर गुरु चरणों में हाजिरी भरी।प्रभात फेरी के बाद बड़ी संख्या में संगत पवित्र सरोवर पर पहुंची। संगत ने सरोवर में स्नान किया और परिसर में बैठकर शांति से पाठ और सिमरन किया। आयोजन में सेवादारों ने प्रेम से संगत को प्रसाद वितरित किया। जगह-जगह सेवा और सत्कार का नजारा देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share