केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, मंगलौर में ‘अपराजिता’ विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ

हरिद्वार ।
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्री नरेन्द्र दत्त के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को श्रीमती सिमरनजीत कौर, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार ने केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, मंगलौर में अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘अपराजिता’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में सचिव महोदया ने छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों, महिला सुरक्षा कानूनों, साइबर अपराध से बचाव एवं निःशुल्क विधिक सहायता (हेल्पलाइन नंबर 15100) की जानकारी देते हुए सुरक्षित भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षकगण, अमर उजाला के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
