नेहरू ने सरदार वल्लभभाई पटेल का साथ लेकर 565 से अधिक देशी रियासतों को भारतीय संघ में शामिल करने में सफलता पाई : बख्शी
देहरादून – भारत की सेवा विधानमंडलों में जाने से ही की जा सकती है यह धारणा गलत है,बाहर रहकर भी बहुत कुछ किया जा सकता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने नेहरू जी के इस सोच को भुला दिया है । टिकट की आपाधापी में सारे नेता हाईकमान की गणेश परिक्रमा में लगे हैं, सुशील त्यागी ने यह बात कही।
मुकेश नारायण शर्मा ने कहा नेहरू ने भारत को एक धर्मनिरपेक्ष राज्य के रूप में स्थापित किया ताकि विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के लोग देश में सुरक्षित महसूस कर सकें*।

कुछ ऐसे’उद्गार देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 137 वी जयंती पर संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा आयोजित संवाद में वक्ताओं के थे।सेवानिवृत लै.जनरल ए के बख्शी का कहना था की नेहरू ने सरदार वल्लभभाई पटेल का साथ लेकर 565 से अधिक देशी रियासतों को भारतीय संघ में शामिल करने में सफलता पाई।राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किया,जिससे भाषाई आधार पर राज्यों का पुनर्गठन हुआ और देश टूटने से बचा। ब्रिगेडियर केजी बहल के अनुसार देश के दीर्घकालिक और संतुलित विकास के लिए 1950 में योजना आयोग की स्थापना के साथ उन्होंने सोवियत मॉडल से प्रेरित होकर पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत करते हुए लोहा,कोयला,इस्पात से सम्बद्ध भारी उद्योगों और कृषि के विकास दोनों पर जोर दिया। उमेश्वर सिंह रावत के अनुसार नेहरू ने पूंजीवाद और साम्यवाद के बीच का रास्ता चुनते हुए ‘मिश्रित अर्थव्यवस्था’ को अपनाया, जिसमें सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों को साथ लेकर चला गया।भाखड़ा-नंगल और हीराकुंड जैसी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं की नींव रखी ताकि कृषि और बिजली की जरूरतें पूरी हो सकें। गिरीश चंद्र भट्ट ने कहा आधुनिक भारत के निर्माण के लिए वैज्ञानिक सोच को जरूरी मानते हुए उन्होंने देश में आईआईटीज (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान),एआईआईएमएस,और आईएमएस जैसे उच्च शिक्षण और शोध संस्थानों की स्थापना की। शेरिंग लुडिंग ने कहा तिब्बती शरणार्थियों को यू शरण देकर इनके रहने के लिए आवास आदि की व्यवस्था नेहरू जी की उदारता थी,आज तिब्बती सैनिक भी लद्दाख आदि ऊंचे पहाड़ों में देश की रक्षा में साथ खड़े हैं। अवधेश शर्मा ने कहा
आजादी के बाद दुनिया अमेरिका और सोवियत संघ जैसी महाशक्ति वाले गुटो में बंटी हुई थी तब नेहरू ने गुट-निरपेक्ष आंदोलन की शुरुआत करते हुए स्वतंत्र विदेश नीति और रणनीतिक स्वायत्तता बनाए.रखी और संयुक्त राष्ट्र को एक अहम मंच माना। उमेश्वर सिंह रावत ने नेहरू जी की विदेश नीति में परमाणु हथियारों के प्रसार के खिलाफ और वैश्विक निरस्त्रीकरण के प्रयासों का पुरजोर समर्थन भी किया गया। सिविल डिफेंस के ए के दूबे ने बताया नेहरू जी की जयंती को राष्ट्र में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि नेहरू जी का कहना था कि आज के बालक आने वाले भारत का भविष्य हैं।संवाद में नेहरू जी के चिता पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन भी अर्पित किए गए।अंत में वक्ताओं ने नेहरू जी से जुड़ी व्यक्तिगत यादों को अभिव्यक्त करते हुए इन्हें अविस्मरणीय बताया। प्रेषक सुशील त्यागी सचिव संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून
