आरएसएस की धर्म जागरण समिति के पदाधिकारी ने जानमाल की सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

0

हरिद्वार। टांडा मजादा भोगपुरी निवासी धर्म जागरण समिति के पदाधिकारी प्रदीप राठौर ने घर पर उनके ऊपर जानलेवा फायरिंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया है.उन्होंने दीपावली के दिन बजरंग दल से जुड़े लोगों द्वारा उन पर हमला करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदीप राठौर ने कहा कि 5 मार्च और 6 मई को गांव में हुए झगड़े के मामले में पीड़ितों की पैरवी करने के कारण उन्हें टारगेट किया जा रहा है। प्रदीप राठौर ने बताया कि 20 सितम्बर को उनके घर पर फायरिंग की गयी। जिसके संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था। लेकिन अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि 8 नवम्बर को वे अपने परिचितों को दीपावली की मिठाई देने गए थे। मिठाई देने के बाद घर लौटते समय धनपुरा क्षेत्र में उन पर हमले का प्रयास किया गया। जिसको लेकर वे और उनका पूरा परिवार भयभीत है।

प्रदीप राठौर की पत्नी श्रीमती दीक्षा ने आरोप लगाया कि हिंदूवादी संगठन के एक नेता द्वारा आरोपी युवकों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा बेरोजगार बालिग़ नाबालिग़ युवाओं का नेता बनने वाला यह व्यक्ति गांव में आतंक का प्रतीक बना हुआ है. यह और इसके साथी युवक लगातार गांव में शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं और ग्रामवासियों को डराते धमकाते हैं। उनके पति प्रदीप राठौर को भी डराया धमकाया जा रहा है। जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से परिवार के जानमाल एवं सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share