जीबीएम कॉलेज में दीपोत्सव दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

-ननकी एवं अश्विनी की रंगोली को मिला प्रथम स्थान*

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में कला परिषद एवं एनएसएस इकाई की ओर से हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दीपोत्सव दीपावली पर रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल के संरक्षण में कला परिषद की संयोजक डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी एवं डॉ नगमा शादाब ने संयुक्त रूप से किया। छात्रा ननकी कुमारी, सपना कुमारी, अनीशा कुमारी, अस्मिता कुमारी, रुखसार अहमद, जूली कुमारी, अश्विनी कुमारी, पिंकी कुमारी आदि ने विभिन्न रंगों के अबीर, चावल, पुष्पों की पंखुड़ियों का प्रयोग करते हुए रंगोलियाँ बनाईं। कॉलेज की एनएसएस वॉलेंटियरों ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्ति अभियान” को ध्यान में रखते हुए “नशा मुक्त भारत” विषय पर रंगोली बनाई। रंगोली प्रतियोगिता में ननकी एवं अश्विनी की रंगोली प्रथम स्थान पर, रुखसार अहमद एवं जूली कुमारी की रंगोली द्वितीय स्थान पर तथा सपना एवं पिंकी की रंगोली तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ अनामिका कुमारी एवं डॉ कृति सिंह आनंद ने भूमिका निभाई, तो प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा डॉ अफ्शां नाहिद ने की। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन प्रमाण पत्र प्रदान करके किया गया। प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए समस्त महाविद्यालय परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share