उमंग, उल्लास के संग दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर जूनियर, कनखल में मनाया गया दीपावली उत्सव 2026

0

हरिद्वार,
कनखल स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर जूनियर, कनखल में दीपावली उत्सव 2026 बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव के रंगों, खुशियों और उल्लास से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट जे.पी. कॉन्वेंट स्कूल, लक्सर की उपप्रधानाचार्या श्रीमती संगीता गोसाईं उपस्थित रहीं। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

उत्सव का मुख्य आकर्षण अभिभावक-बच्चों की संयुक्त रचनात्मक गतिविधि रही, जिसमें परिवारों को एक साथ समय बिताने और अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिला। कक्षा दो एवं तीन के विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए खाद्य पदार्थों के स्टॉल तथा अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। इसके अतिरिक्त मनोरंजक खेलों, विभिन्न गतिविधियों एवं रोमांचक लकी ड्रॉ ने सभी का उत्साह बढ़ाया।

इस आयोजन का उद्देश्य दीपावली के वास्तविक संदेश प्रेम, प्रकाश, खुशियां, आपसी सौहार्द एवं एकता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की इंचार्ज श्रीमती अमिता ओहरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अभिभावकों का कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सम्मिलित होने एवं निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता गोसाईं का आमंत्रण स्वीकार कर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए विशेष धन्यवाद किया।

समारोह का समापन हर्षोल्लास एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। इस आयोजन ने सभी को दीपावली के संदेश प्रेम, सद्भावना, सहयोग और खुशियां बांटने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share