स्वच्छता अभियान पखवाड़े के अंतर्गत परशुराम घाट पर चलाया गया सफाई अभियान – पदम प्रकाश शर्मा

0

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में स्वच्छता अभियान पखवाड़े के अंतर्गत ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन, उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा एवं श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में सफाई अभियान को गति देते हुए पंडित पदम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में परशुराम घाट, शंकराचार्य चौक के समीप व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि यह स्वच्छता अभियान निरंतर प्रतिदिन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 2 नवंबर 2026, दिन सोमवार को जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के अध्यक्ष पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता अभियान से प्रेरणा लेते हुए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने शहर, अपने प्रदेश और अपने देश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में हरसंभव योगदान देंगे। स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों का सामूहिक कर्तव्य है। जब प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएगा, तभी स्वच्छ और स्वस्थ भारत का सपना साकार होगा।

उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं, सभी ने एक स्वर में स्वच्छ हरिद्वार, सुंदर हरिद्वार एवं स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। अभियान के दौरान पंडित अधीर कौशिक, भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, अर्जुन पंडित, रुद्र भट्ट, आदित्य जुगरान, सरिता त्रिपाठी (सेतु फाउंडेशन), रिम्पी गर्ग, डॉ. विनय सिंह, डॉ. वनित, अतुल गौड़, पुष्कर तिवारी, दर्शवर्धन तिवारी, प्रभात शर्मा, संदीप शर्मा, राजेंद्र पराशर, विनीत धीमान, नरेश शर्मा, विनीत कुमार, शार्थक शर्मा एवं अंश शर्मा सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share