जीबीएम कॉलेज के बर्सर प्रो. डॉ. सहदेब बाउरी के एमयू में स्थानांतरण पर विदाई-सह-सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

0


गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज के सावित्री महाजन सभागार में प्रभारी प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल की अध्यक्षता में कॉलेज के बर्सर एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सहदेब बाउरी की स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के अध्यक्ष के रूप में प्रोन्नति होने पर विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. सीमा पटेल ने प्रो. बाउरी को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया। प्रधानाचार्या डॉ पटेल ने प्रो. बाउरी से यह आशा जताई कि वे जीबीएम कॉलेज के प्रति आगे भी अपना स्नेह तथा अपनत्व भाव बनाए रखेंगे। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर अपना अनुभवी मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे। वहीं प्रो. बाउरी ने जीबीएम कॉलेज को अपना परिवार बताते हुए भावुक स्वर में कहा कि जीबीएम कॉलेज को वे कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने जीबीएम कॉलेज में व्यतीत 21 वर्षों के कार्यकाल के दौरान सभी शिक्षक-शिक्षकेतर सहकर्मियों एवं छात्राओं से मिले स्नेह, सहयोग एवं सम्मान के लिए हार्दिक कृतज्ञता प्रकट की। साथ ही, कॉलेज परिवार को अपनी ओर से भविष्य में भी यथासंभव सहयोग देते रहने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्या ने प्रो बाउरी के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखी जीवन की कामना की।

इस अवसर पर प्रो. अफ्शां सुरैया, डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ जया चौधरी, डॉ नगमा शादाब, डॉ प्यारे माँझी, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ शुचि सिन्हा व शिक्षकेतर कर्मी डॉ रूही खातून ने प्रो सहदेब बाउरी के साथ कॉलेज में व्यतीत दिनों की यादों एवं अनुभवों को साझा किया। सभी ने प्रो. सहदेब बाउरी के सरल, सहज, एवं मिलनसार स्वभाव एवं कॉलेज के बर्सर एवं पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में कुशल नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हुए उनको एमयू के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी। सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने प्रो. बाउरी की इस उपलब्धि को कॉलेज परिवार के लिए भी गौरवमय उपलब्धि बतलाते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ वीणा कुमारी जायसवाल ने किया।

ज्ञातव्य है कि प्रो. डॉ. सहदेब बाउरी को मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. दिलीप कुमार केसरी के निर्देशानुसार दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को एमयू द्वारा निर्गत पत्र के तहत रोटेशन बेसिस पर तीन वर्षों के लिए स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कॉलेज की पीआरओ डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बतलाया कि अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक के रूप में प्रोफेसर बाउरी की प्रथम नियुक्ति दिनांक 02 जुलाई, 2003 को एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद में हुई थी। तत्पश्चात प्रो. सहदेब बाउरी ने 20 दिसंबर 2005 को गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में योगदान दिया था। कॉलेज में 21 वर्षों के कार्यकाल में प्रो. डॉ. सहदेब बाउरी द्वारा कॉलेज के बर्सर एवं प्रधानाचार्य के रूप में किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।

विदाई समारोह में डॉ अमृता कुमारी घोष, डॉ पूजा राय, डॉ नगमा शादाब, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ कृति सिंह आनंद, डॉ फरहीन वज़ीरी, डॉ बनीता कुमारी, प्रीति शेखर, डॉ शुचि सिन्हा, डॉ प्रमिला कुमारी, डॉ सुरबाला कृष्णा, डॉ आशुतोष कुमार पांडेय, डॉ अफ्शां नाहिद, डॉ फातिमा, डॉ नुद्रतुन निसां, डॉ दीपिका, डॉ सपना पांडे, डॉ प्रियंका पांडेय, डॉ सीमा कुमारी, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार, अजय कुमार, विक्रम कुमार, अजीत कुमार, संजू कुमार, विवेक कुमार, तनवीर अली, मीरा देवी, राजेश कुमार, रंजीत कुमार आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share