‘बचपन अभियान’ के प्रथम चरण में 41 विद्यालयों में हुआ शुभारंभ, लगभग 25000 हुए लाभान्वित एवं जागरूक

0

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्त्वावधान में हो रहा आयोजन

आज दिनांक 27 अक्टूबर, 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान का प्रथम चरण (दिनांक 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक रहेगा) का आगाज आज संपूर्ण जनपद हरिद्वार के 41 स्कूलों में न्यायिक अधिकारियों, शिक्षा विभाग व बाल कल्याण समिति हरिद्वार, एस.जे.पी.यू. व जिला प्रोबेशन हरिद्वार के सहयोग से हुआ।
इसी क्रम में जनपद न्यायाधीश महोदय/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्री नरेंद्र दत्त जी के द्वारा पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल, रानीपुर हरिद्वार से सुरक्षित बचपन अभियान का शुभारंभ किया गया तथा अपने संबोधन में उपस्थित छात्र-छात्राओं को विस्तार रूप से पॉक्सो एक्ट, छात्र-छात्राओं को बालकों के विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्रीमती सिमरनजीत कौर द्वारा बच्चों को साइबर क्राइम व बच्चों को मिलने वाली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया गया, तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में एस.पी. सदर हरिद्वार, डिप्टी कमांडेंट पी.ए.सी., मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी हरिद्वार, बाल कल्याण समिति के सदस्यगण, कॉलेज के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण व भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

वहीं अन्य विद्यालयों जैसे कि राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर 1 भेल में प्रथम अपर जिला जज हरिद्वार श्रीमती नीलम रात्रा द्वारा स्कूल में बच्चों को जागरूक किया गया, श्री राकेश सिंह तृतीय अपर जिला जज हरिद्वार, गुरुकुल साइंसेज इंटर कॉलेज हरिद्वार, पंचम अपर जिला जज श्री अरुण बोहरा द्वारा न्यू सेंट थॉमस एकेडमी रोशनाबाद, स्पेशल जज पोक्सो/अपर जिला जज श्री लक्ष्मण सिंह के द्वारा श्रीमती शकुंतला रा.शा.उ.मा.वि. सतीकुंड कनखल हरिद्वार, अपर जिला जज/एफ.टी.एस.सी. हरिद्वार श्री चंद्रमणि राय द्वारा एस.एम.एस.एम.वि.कनखल हरिद्वार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्रीमती ज्योति बाला, सिविल जज (सीनियर डिविजन) हरिद्वार श्रीमती छवि बंसल के द्वारा भी हरिद्वार के अनेक स्कूलों में इस अभियान का आगाज कर छात्र-छात्राओं को बालकों से संबंधित जानकारी दी गई।

साथ ही हरिद्वार के अन्य माननीय न्यायिक अधिकारियों द्वारा भी स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों व बालकों से संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान कराई गई।

इसी अभियान के तहत रुड़की तहसील क्षेत्रों में अपर जिला जज श्री अंबिका पंत व तहसील विधिक सेवा समिति की सचिव सुश्री अवंतिका पंत व अन्य न्यायिक अधिकारियों द्वारा स्कूलों में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। लक्सर तहसील क्षेत्रों के स्कूलों में भी अपर जिला जज लक्सर श्री सुधीर सिंह व तहसील विधिक सेवा समिति की सचिव सुश्री पल्लवी व अन्य माननीय न्यायिक अधिकारियों द्वारा अनेक स्कूलों में पहुंचकर सुरक्षित बचपन अभियान का आगाज किया गया और बालकों से संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान कराई गई।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लक्सर तथा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रोशनाबाद हरिद्वार में सुरक्षित बचपन अभियान के संबंध में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार से मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर, बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्यगण उपस्थित रहे। आज के इस अभियान में कुल 41 स्कूलों में आगाज हुआ जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के अधिकार मित्रों/पी.एल.वी. द्वारा बढ़-चढ़कर आगाज किया गया,
इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज से.-1 भेल, रा.उ.मा.वि. पीलीपड़ाव, गुरुकुल साइंसेज इं.काॅ. गुरुकुल, डॉ. हरिराम आर्य इं.काॅ. मायापुर, न्यू सेंट थॉमस एकेडमी रोशनाबाद, श्रीमती शकुंतला रा.शा.उ.मा.वि. सतीकुंड, एस.एम.एस.एम.वि.काॅ. कनखल, निर्धन निकेतन ऋषि इं.काॅ. खड़खड़ी, ज्वालापुर इं.काॅ. ज्वालापुर, रा.क.इ.काॅ. ज्वालापुर, म्युनिसिपल इं.काॅ. ज्वालापुर हरिद्वार, आर्य इं.काॅ. बहादराबाद, राष्ट्रीय इं.काॅ. रोहालकी, पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद पी.ए.सी., पी. बी. म्युनिसिपल इं. काॅ. हरिद्वार, आनंदमयी सेवा सदन म्युनिसिपल कन्या इं.काॅ. हरिद्वार आदि की सहभागिता रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share